1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Nothing ने Redmi, Realme के उड़ाए 'होश', 15 हजार से कम में लॉन्च किया तगड़े फीचर वाला 5G स्मार्टफोन

Nothing ने Redmi, Realme के उड़ाए 'होश', 15 हजार से कम में लॉन्च किया तगड़े फीचर वाला 5G स्मार्टफोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 08, 2024 03:42 pm IST,  Updated : Jul 08, 2024 04:00 pm IST

Nothing ने सबको चौंकाते हुअ अपना सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। नथिंग का यह फोन CMF Phone 1 के नाम से पेश किया गया है। कंपनी ने अपने सब ब्रांड के तहत लॉन्च हुए इस फोन की कीमत 15 हजार रुपये से कम रखी है। साथ ही, इसमें यूजर्स को क्लीन एंड्रॉइड समेत कई तगड़े फीचर्स मिलेंगे।

CMF Phone 1- India TV Hindi
CMF Phone 1 Image Source : CMF TECH

Nothong ने Redmi, Realme, Infinix जैसे ब्रांड्स को टक्कर देने के लिए अपना सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है। नथिंग के सब ब्रांड CMF का पहला स्मार्टफोन 15 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया है। नथिंग CMF Phone 1 में कंपनी ने तगड़े फीचर्स दिए हैं और यह Nothing OS के साथ आता है, जिसमें क्लीन एंड्रॉइड वाला एक्सपीरियंस मिलेगा।

कितनी है कीमत?

CMF Phone 1 को कंपनी ने चार आकर्षक कलर ऑप्शन- ब्लैक, ब्लू, लाइट ग्रीन और ऑरेंज में लॉन्च किया है। इसे दो स्टोरेज ऑप्शन- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में खरीद सकते हैं। फोन की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 17,999 रुपये में आता है। फोन की पहली सेल 12 जुलाई को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आयोजित की जाएगी। पहली सेल में CMF Phone 1 की खरीद पर 1,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

CMF Phone 1, Nothing
Image Source : CMF TECHCMF Phone 1

CMF Phone 1 के फीचर्स

CMF Phone 1 के फीचर्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.67 इंच के Super AMOLED LTPS डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। नथिंग का यह फोन 120Hz हाई रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक की है और यह अल्ट्रा HDR+ को भी सपोर्ट करता है।

CMF Phone 1 में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड कर सकते हैं। नथिंग का यह फोन 5,000mAh की बैटरी और 33W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। फोन में Android 14 पर बेस्ड Nothing OS 2.6 मिलेगा। कंपनी इसके साथ 2 साल तक OS और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफर कर रही है।

इस 5G स्मार्टफोन के बैक में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, इसके बैक में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह स्मार्टफोन IP52 रेटेड है, जो पानी में भींगने और धूल-मिट्टी से खराब नहीं होगा। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth, USB Type C जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, इसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी सिक्योरिटी के लिए दिया गया है।

यह भी पढ़ें - आ रहा दुनिया का सबसे छोटा 5G स्मार्टफोन, मिलेंगे 12GB रैम समेत कई तगड़े फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक