Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Nothing Phone 2a के स्पेशल एडीशन की सेल भारत में शुरू, जानें कीमत और ऑफर डिटेल्स

Nothing Phone 2a के स्पेशल एडीशन की सेल भारत में शुरू, जानें कीमत और ऑफर डिटेल्स

Written By: Gaurav Tiwari Published : Jun 06, 2024 08:46 am IST, Updated : Jun 06, 2024 08:46 am IST

दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी नथिंग ने अब तक बाजार में तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने पिछले महीने Nothing Phone 2a का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया था। अगर आप इस फोन को लेना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर यह है कि इसकी सेल भारत में शुरू हो चुकी है। आप अभी इस स्पेशल मॉडल को डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीद सकते हैं।

nothing phone 2a special edition, nothing phone 2a special edition sale, nothing phone 2a special ed- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो Nothing Phone 2a की सेल भारत में शुरू।

ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी नथिंग ने अब तक बाजार में तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इसमें Nothing Phone, Nothing Phone 2 और Nothing Phone 2a शामिल हैं। कंपनी ने पिछले महीने Nothing Phone 2a का स्पेशल एडिशन भी लॉन्च किया है। अगर आप नथिंग फोन 2a को खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि इसकी सेल भारत में शुरू हो चुकी है। 

आपको बता दें कि नथिंग ने अब तक जितने भी स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं वे सभी रेगुलर ब्लैक और व्हाइट कलर में लॉन्च किए गए हैं। लेकिन, Nothing Phone 2a का कलर काफी डिफरेंट है। इस वेरिएंट में आपको व्हाइट के साथ साथ यलो और रेड का भी कॉम्बिनेशन मिलेगा। Nothing Phone 2a का स्पेशल एडिशन को ब्लू, ग्रे, रेड, व्हाइट और यलो कलर के साथ आता है। 

Nothing Phone 2a का स्पेशल एडिशन सिर्फ कलर के मामले में ही अलग है। इसके स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स रेगुलर मॉडल की ही तरह हैं। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि कंपनी ने स्पेशल मॉडल को लिमिटेड संख्या में ही पेश किया है। कंपनी ने इसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया है। 

Nothing Phone 2a डिस्काउंट ऑफर

फ्लिपकार्ट में Nothing Phone 2A के स्पेशल एडिशन  को 29,999 रुपये पर लिस्ट किया गया है लेकिन, इस पर कंपनी 6 प्रतिशत की छूट दे रही है। डिस्काउंट के बाद आप इसे सिर्फ 27,999 रुपये में खरीद सकते हैं। सेलेक्टेड बैंक कार्ड पर आपको इसमें 1000 रुपये की इंस्टेंट छूट भी मिल जाएगी। 

Nothing Phone 2a के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

  1. Nothing Phone 2a  में 6.7 इंच का फुलएचडी एमोलेड पैनल वाला डिस्प्ले मिलता है। 
  2. Nothing Phone 2a गोरिल्ला ग्लास 5 उपलब्ध कराया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
  3. आउट ऑफ द बॉक्स Nothing Phone 2a एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा। 
  4. Nothing Phone 2a में परफॉर्मेंस के लिए Dimensity 7200 Pro प्रोसेसर दिया गया है। 
  5. इसमें 12GB तक की रैम और 256GB तक स्टोरेज दी गई है जिससे आपको तगड़ी स्पीड मिलने वाली है। 
  6. फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में 50+50 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप दिया गया है।
  7. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है।  
  8. स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी है जो कि 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 

यह भी पढ़ें- Flipkart से अब ऑनलाइन फूड की भी होगी बुकिंग, Swiggy और Zomato की टेंशन बढ़ी

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement