Nothing Phone 3 की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। नथिंग का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन अगले महीने की शुरुआत में पेश किया जाएगा। कंपनी काफी लंबे समय से इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीजर जारी कर रही थी। नथिंग का यह फोन 2023 में लॉन्च हुए Nothing Phone 2 का अपग्रेड होगा। फोन की डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस और कैमरा में बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा। नथिंग के CEO पेट लाउ ने फोन की कीमत का भी पिछले दिनों खुलासा किया था।
नथिंग ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस फोन की लॉन्च डेट कंफर्म की है। सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक Nothing Phone 3 अगले महीने 1 जुलाई को शाम 6 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। नथिंग दो साल के बाद Phone 2 का अपग्रेड ला रहा है। यह फोन 800 पाउंड यानी लगभग 90,000 रुपये की कीमत में आ सकता है। हालांकि, भारत में इस फोन की कीमत 65,000 रुपये से लेकर 70,000 रुपये की रेंज में रह सकती है।
Notning Phone 2 के मुकाबले बड़ा अपग्रेड
नथिंग के इस अपकमिंग फोन की बात करें तो कंपनी पहली बार अपने फोन के बैक में Glyph इंटरफेस हटाने वाली है। कंपनी ने पिछले दिनों अपने आधिकारिक हैंडल से यह कंफर्म किया है। फोन में OnePlus 13 की तरह सर्कुलर रिंग वाला कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही, यह फोन भी Nothing Phone 3a सीरीज की तरह ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आएगा।
इस फोन के अब तक सामने आए फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.77 इंच का AMOLED LTPO डिस्प्ले मिलेगा। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट के साथ-साथ 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोससर मिल सकता है। इसके अलावा यह फोन 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज को सपोर्ट कर सकता है।
नथिंग अपने इस फोन में 5,500mAh की बड़ी बैटरी दे सकता है। यह फोन 50W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। यह Google Gemini AI फीचर से लैस होगा और इसमें सर्किल-टू-सर्च, स्मार्ट ड्राअर, वॉइस ट्रांसक्रिप्शन और बिल्ट-इन AI असिस्टेंट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा मिलेगा, जिसमें 50MP के तीन कैमरे दिए जा सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिल सकता है।
यह भी पढ़ें -
WhatsApp के करोड़ों यूजर्स का इंतजार खत्म, जल्द बदल जाएगा मैसेज कॉपी करने का तरीका