Nothing Phone 4a and Nothing Phone 4a Pro: लंदन बेस्ड कंपनी नथिंग ने अपने मच अवेटेड फोन Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro को भारत समेत ग्लोबल बाजारों में लॉन्च कर दिया है और इन्हें लंदन में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया है। ये दोनों हैंडसेट भारत में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री के लिए अवेलेबल होंगे। नया Nothing Phone 4a चार रंगों और तीन स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसमें नथिंग का नया Glyph Bar इंटरफेस है, जिसमें 63 मिनी-एलईडी और छह अलग-अलग एड्रेसेबल जोन हैं। Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7 सीरीज के चिपसेट लगे हैं। Phone 4a में 5400mAh की बैटरी है।
Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro की भारत में कीमत और अवेलिबिलिटी
भारत में Nothing Phone 4a की शुरुआती कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 31,999 रुपये है। वहीं, इसके 8GB+256GB रैम और 12GB+256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत क्रमशः 34,999 रुपये और 37,999 रुपये है। स्मार्टफोन खरीदते समय कस्टमर्स को 1,000 रुपये का बैंक ऑफर और 6,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है।
Nothing Phone 4a Pro के बेस 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है, जबकि इसके हाई-एंड 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है। 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड Nothing Phone 4a Pro की कीमत 45,999 रुपये है।
दोनों फोन के कलर
ये नए फोन भारत में 13 मार्च और 27 मार्च को Flipkart के जरिए बिक्री के लिए अवेलेबल होंगे। Nothing Phone 4a ब्लैक, ब्लू, पिंक और व्हाइट कलर्स में अवेलेबल होंगे, जबकि Phone 4a Pro ब्लैक, पिंक और सिल्वर कलर्स में उपलब्ध है।
Noting Phone 4a के स्पेसिफिकेशन्स
Noting Phone 4a एक डुअल सिम हैंडसेट है जो Android 16 पर बेस्ड Nothing OS 4.1 पर चलता है। कंपनी इस नए स्मार्टफोन के लिए तीन साल तक OS अपडेट और छह साल तक सुरक्षा पैच देने का वादा करती है। इसमें 6.78 इंच का LTPS फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz तक की रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 440 ppi पिक्सल डेंसिटी, 1.07 बिलियन कलर्स, गेमिंग मोड में 2500Hz तक की टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दिलाता है।
Nothing Phone 4a में Qualcomm का 4nm ऑक्टा कोर Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट लगा है। कंपनी का दावा है कि यह SoC 2.7GHz की अधिकतम क्लॉक स्पीड देता है। Phone 4a में IP64 रेटिंग भी है जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित बनाती है। Nothing Phone 4a में नया Glyph Bar इंटरफेस भी मिलता है। इसमें 63 मिनी-LED और छह अलग-अलग एड्रेसेबल जोन हैं।
Nothing Phone 4a में 5400mAh की बैटरी है जो 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह हैंडसेट लगभग 64 मिनट में 1 परसेंट से 100 परसेंट तक चार्ज हो सकता है।
Nothing Phone 4a Pro के स्पेसिफिकेशन्स
Nothing Phone 4a Pro भी एक डुअल-सिम हैंडसेट है जो Nothing OS 4.1 पर चलता है। इसमें 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz तक की रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस, 2500Hz की टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन है।
यह डिवाइस 4nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 7 जनरेशन 4 चिपसेट से ऑपरेट होता है। इसमें 12GB तक LPDDR5x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। Phone 4a Pro में धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP65 रेटिंग है और इसमें स्टैंडर्ड मॉडल की तरह ही 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5400mAh की बैटरी है।
Glyph Matrix इंटरफ़ेस
Glyph Bar की जगह Phone 4a Pro में 137 मिनी-एलईडी और 3,000 निट्स तक की मैक्सिमम चमक वाला एक बड़ा ग्लाइफ मैट्रिक्स इंटरफेस दिया गया है। यह बैटरी की स्थिति, टाइमर, डिजिटल घड़ी, सोलर पाथ और ग्लाइफ मिरर प्रदर्शित करने के लिए ग्लाइफ टॉयज़ को सपोर्ट करता है।
ये भी पढ़ें