1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus 13 की सेल शुरू, Open Sale में 12000 रुपये बचाने का शानदार मौका

OnePlus 13 की सेल शुरू, Open Sale में 12000 रुपये बचाने का शानदार मौका

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 10, 2025 08:50 am IST,  Updated : Jan 10, 2025 08:50 am IST

OnePlus 13 Sale: वनप्लस के हाल में लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन की सेल आज से भारत में शुरू हो गई है। वनप्लस का यह फोन 24GB रैम, 1TB स्टोरेज जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है। इस फोन की खरीद पर 12,000 रुपये तक बचाए जा सकते हैं।

OnePlus 13 5G, OnePlus 13 Sale- India TV Hindi
वनप्लस 13 Image Source : FILE

OnePlus 13 की Open Sale आज यानी 10 जनवरी से भारत में शुरू हो गई है। वनप्लस के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पिछले दिनों भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। वनप्लस का यह फोन 24GB रैम और 1TB स्टोरेज तक सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें IP68 और IP69 वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग दिया गया है। इस स्मार्टफोन के साथ OnePlus 13R भी लॉन्च किया गया था, जिसकी पहली सेल 13 जनवरी को आयोजित की जाएगी।

OnePlus 13 की कीमत और ऑफर्स

OnePlus 13 को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 512GB और 24GB RAM + 1TB में लॉन्च किया गया है। इसके बेस यानी 12GB RAM + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये है। वहीं, इसके 16GB RAM + 512GB और 24GB RAM + 1TB वाले वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 76,999 रुपये और 89,999 रुपये है। कंपनी ने अपने इस फोन का टॉप वेरिएंट फिलहाल सेल के लिए उपलब्ध नहीं कराया है।

ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और OnePlus के आधिकारिक स्टोर से इसे खरीदने पर ICICI बैंक कार्ड पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा 7,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इस तरह से फोन की खरीद पर 12,000 रुपये तक की छूट ली जा सकती है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन Black Eclipse, Arctic Dawn और Midnight Ocean में खरीदा जा सकता है।

OnePlus 13 के फीचर्स

वनप्लस का यह फ्लैगशिप फोन 6.82 इंच के 2K+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक की है और यह 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी ने फोन के फ्रंट और बैक पैनल को प्रोटेक्ट करने के लिए Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया है।

OnePlus 13 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 24GB रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन 6,000mAh की Silicon Nano Stack बैटरी के साथ आता है, जिसे चार्ज करने के लिए 100W SuperVOOC चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग मिलेगा।

OnePlus 13 के बैक में कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50MP का Sony LYT-808 मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का पेरीस्कोप कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिलेगा। 

इस स्मार्टफोन में Google Gemini पर बेस्ड AI फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही,  यह फोन IP68, IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने और धूल-मिट्टी से खराब नहीं होता है। कंपनी का दावा है कि यह फ्लैगशिप फोन -45 डिग्री सेल्सियस में भी काम कर सकता है।

यह भी पढ़ें - Garena Free Fire Max Redeem Codes: आज के फ्री फायर रिडीम कोड्स दिलाएंगे Free Gun Skins

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक