1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 10,000 रुपये सस्ता हुआ OnePlus का 80W चार्जिंग वाला फोन, एक झटके में कम हो गई कीमत

10,000 रुपये सस्ता हुआ OnePlus का 80W चार्जिंग वाला फोन, एक झटके में कम हो गई कीमत

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 03, 2026 09:19 am IST,  Updated : Mar 03, 2026 09:19 am IST

OnePlus 13s की कीमत में भारी कटौती की गई है। वनप्लस का यह फोन लॉन्च के बाद पहली बार सस्ता हुआ है। इसे लॉन्च प्राइस से 10,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है।

OnePlus 13s Price cut, Amazon- India TV Hindi
वनप्लस 13s में प्राइस कट Image Source : INDIA TV

OnePlus ने अपने एक और प्रीमियम फोन की कीमत में भारी कटौती कर दी है। चीनी कंपनी का यह कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन पिछले साल लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद फोन की कीमत में पहली बार बड़ी कटौती की गई है। यह फोन लॉन्च प्राइस से 10,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी कंपनी OnePlus 15s की तैयारी कर रही है। इस फोन की लॉन्चिंग से पहले पिछले साल आए मॉडल की प्राइस में यह कटौती गई है।

OnePlus 13s में प्राइस कट

OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon India पर फोन की कीमत में 7,000 रुपये का फ्लैट प्राइस कट किया गया है। इसके अलावा 3,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह फोन को लॉन्च प्राइस से 10,000 रुपये सस्ते में घर लाया जा सकता है। OnePlus 13s को भारत में 57,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। वनप्लस का यह फोन 50,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। बैंक डिस्काउंट अवेल करने पर यह फोन 47,999 रुपये में मिलेगा।

OnePlus 13s के फीचर्स

वनप्लस का यह फोन 6.32 इंच के LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए क्रिस्टल शील्ड ग्लास मिलता है। वनप्लस के इस फोन में Qualcoom Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलता है। फोन में 12GB रैम और 512GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। वनप्लस के इस फोन में Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 दिया गया है।

OnePlus 15s के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। यह फोन 50MP के मेन OIS और EIS कैमरे के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 5,850mAh की बैटरी के साथ आता है। इसके साथ 5,850mAh की बैटरी और 80W का वायर्ड फास्ट चार्जिंग दिया गया है। फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें - Chandra Grahan 2026: कब और कहां Live देखें चंद्र ग्रहण, आसमान में दिखे ब्लड मून, ये है डायरेक्ट लिंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक