1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 16GB रैम और तगड़े फीचर्स के साथ आएगा OnePlus Nord 4, कीमत होगी बेहद कम

16GB रैम और तगड़े फीचर्स के साथ आएगा OnePlus Nord 4, कीमत होगी बेहद कम

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 08, 2024 12:42 pm IST,  Updated : Mar 08, 2024 12:44 pm IST

OnePlus Nord 4 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस का यह मिड बजट स्मार्टफोन 16GB RAM समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आ सकता है। यह पिछले साल आए OnePlus Nord 3 का अपग्रेडेड वर्जन होगा।

OnePlus Nord 4- India TV Hindi
OnePlus Nord 4 (Representative Image) Image Source : ONEPLUS INDIA

OnePlus Nord 4 को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले साल लॉन्च हुए Nord 3 के इस अपग्रेड मॉडल में 16GB RAM, 80W फास्ट चार्जिंग समेत दमदार फीचर्स हो सकते हैं। वनप्लस का यह स्मार्टफोन मिड बजट सेगमेंट में आएगा। वनप्लस के इस स्मार्टफोन के बारे में कई जानकारियां भी ऑनलाइन लीक हुई हैं। यह फोन चीन में लॉन्च होने वाले OnePlus Ace 3V का रीब्रांड वर्जन हो सकता है।

वनप्लस के इस स्मार्टफोन को Audi कोडनेम के साथ देखा गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस फोन के कोडनेम के साथ फीचर्स की भी जानकारी शेयर की गई है। टिप्स्टर Max Jambor ने वनप्लस के इस स्मार्टफोन की डिटेल शेयर की है। चीन में जल्द OnePlus Ace 3V लॉन्च किया जाएगा। इसके फीचर्स भी ऑनलाइन सामने आए हैं।

OnePlus 5 के नाम से होगा लॉन्च!

OnePlus इस फोन को Nord 4 की जगह Nord 5 के नाम से लॉन्च कर सकता है। पहले भी ब्रांड ने OnePlus 3 के बाद OnePlus 5 लॉन्च किया था। Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है। इस प्रोसेसर का आर्किटेक्चर Snapdragon 8 Gen 3 के जैसा ही है। ऐसे में यूजर्स को इस फोन में तगड़ी परफॉर्मेंस मिलेगी।

OnePlus Nord 5 में 120Hz 1.5K OLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन का डिस्प्ले LTPO 120Hz रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट कर सकता है। यह स्मार्टफोन 16GB RAM के साथ 512GB तक इंटरनल स्टोरेज फीचर को सपोर्ट कर सकता है। इसके अलावा फोन में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इस फोन की कीमत CNY 2000 यानी लगभग 23,400 रुपये हो सकती है।

OnePlus Nord 3 के फीचर्स

पिछले साल OnePlus Nord 3 को भारत में 33,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इस फोन में MediaTek Dimensity 9000 SoC, 5000mAh की बैटरी, 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, 50MP ट्रिपल कैमरा और 6.74 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन को 8GB/16GB RAM और 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़ें - भारत बनेगा 'AI का हब', इकोसिस्टम बूस्ट करने के लिए सरकार ने खोला खजाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक