OnePlus Nord 6 Launch: वनप्लस की नॉर्ड सीरीज का नया सिरमौर बनकर OnePlus Nord 6 आज भारत में लॉन्च हो गया है। फोन का इंतजार कर रहे वनप्लस लवर्स के लिए ये फोन अच्छे खासे अपग्रेड के साथ आया है और माना जा सकता है कि वनप्लस नॉर्ड 6 नॉर्ड सीरीज का अब तक का सबसे शानदार फोन होने वाला है। अपनी कीमत के हिसाब से ये मिड-रेंज सेगमेंट वाला फोन है और इस रेंज में भी ये प्रीमियम लुक वाला फोन है। इसकी खासियत इसकी 9000mAh की विशाल सिलिकॉन कार्बन बैटरी है जो इसको पावरफुल परफॉर्मेंस से लोडेड बना देती है। यहां जानिए कि वनप्लस नॉर्ड 6 फोन में और क्या खास है-
OnePlus Nord 6 का डिस्प्ले
वनप्लस नॉर्ड 6 में 1.5K रेजॉल्यूशन वाली 6.78 इंच की बड़ी फ्लैट AMOLED डिस्प्ले होगी। यह 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी, जिससे स्मूथ स्क्रॉलिंग और गेमिंग के लिए यह आइडियल रूप से काम करती है। डिस्प्ले को 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ-साथ एक्वा टच जैसे एडवांस्ड फीचर्स के लिए भी ट्यून किया गया है, जिससे गीली उंगलियों से भी स्क्रीन काम करती है। वनप्लस नॉर्ड 6 में 6.78 इंच की AMOLED स्क्रीन है जो 3,600 निट्स की अधिकतम चमक प्रदान करती है। इसके अलावा इसकी ब्राइटनेस को 2 निट्स तक कम किया जा सकता है और इसमें रात में आराम से उपयोग के लिए 3840Hz PWM डिमिंग फैसिलिटी शामिल है।
OnePlus Nord 6 प्रोसेसर
इस डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जनरेशन 4 चिपसेट लगा होगा, जो 4nm आर्किटेक्चर पर बेस्ड है। इस प्रोसेसर से परफॉर्मेंस में काफी सुधार होने की उम्मीद है। खासकर गेमिंग और मल्टीटास्किंग में तो ये काफी अच्छी परफॉर्मेंस देने के काबिल हो सकता है। फोन में 12GB तक LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलेगी, जिससे ऐप्स तेजी से लोड होंगे और परफॉर्मेंस स्मूथ होगी। यह हाई-फ्रेम-रेट गेमिंग को भी सपोर्ट करता है और सपोर्टेड गेम्स में 165 fps तक पहुंच सकता है। वनप्लस को Antutu पर 2.5 लाख का स्कोर मिला है जो कि इसके पिछले नॉर्ड मॉडल से काफी बड़ा अपग्रेड है।
OnePlus Nord 6 का डिजाइन
वनप्लस नॉर्ड 6 का डिजाइन वनप्लस 15 से मोटिवेटेड लगता है, जिसमें स्लिम डिजाइन, चिकने किनारे और स्क्विर्कल रियर कैमरा मॉड्यूल है। यह तीन रंगों में अवेलेबल है-फ्रेश मिंट, पिच ब्लैक और होलोग्राफिक क्विकसिल्वर - इनमें से क्विकसिल्वर अपने आकर्षक होलोग्राफिक बॉर्डर डिजाइन के कारण सबसे अलग दिखता है। मजबूती के लिए, डिवाइस में धूल और पानी से सुरक्षा के लिए हाई लेवल IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ-साथ मिलिट्री-ग्रेड ड्रॉप रेजिस्टेंस भी है। वनप्लस ने छह साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और डिस्प्ले पर लाइफटाइम गारंटी का वादा किया है।
OnePlus Nord 6 का कैमरा
वनप्लस नॉर्ड 6 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर होगा। इसमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी शामिल होगा। सेल्फी के लिए, फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा होगा, जो बेहतर फोटो और वीडियो कॉल के लिए ऑटोफोकस को सपोर्ट करेगा।
OnePlus Nord 6 की बैटरी और कनेक्टिविटी फीचर्स
Nord 6 की सबसे बड़ी खूबियों में से एक इसकी 9000mAh की दमदार बैटरी है, जिससे एक बार चार्ज करने पर 2 दिन से ज्यादा का बैकअप मिलने की उम्मीद है। यह डिवाइस 80W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा, साथ ही गेमिंग के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस के लिए रिवर्स चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी इसमें मौजूद हैं। इसमें सुपर वाई-फाई और 5जी कनेक्टिविटी मिलती है चाहे वह ऑफिस हो या एयरपोर्ट।

OnePlus Nord 6 की कीमत
आज लॉन्च हुए वनप्लस नॉर्ड 6 के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 38,999 रुपये है। 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। ग्राहक एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड (फुल स्वाइप) पर 2,000 रुपये और एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड (ईएमआई ट्रांजेक्शन) पर 3,000 रुपये की छूट का बेनेफिट ले सकते हैं। इससे 8GB वेरिएंट के लिए हैंडसेट की कीमत 35,999 रुपये और 12GB वेरिएंट के लिए 38,999 रुपये हो जाती है। यह 9 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से फ्रेश मिंट, पिच ब्लैक और क्विक सिल्वर रंग विकल्पों में अवेलेबल होगा।
ये भी पढ़ें