1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus Nord Buds 4 Pro की भारत में लॉन्च डेट का ऐलान, पिछले मॉडल के मुकाबले 100 परसेंट ज्यादा पावर का दावा

OnePlus Nord Buds 4 Pro की भारत में लॉन्च डेट का ऐलान, पिछले मॉडल के मुकाबले 100 परसेंट ज्यादा पावर का दावा

 Published : Mar 10, 2026 11:47 pm IST,  Updated : Mar 10, 2026 11:48 pm IST

वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 प्रो के भारत में लॉन्च की आधिकारिक तारीख का ऐलान हो चुका है और ये अगले हफ्ते देश में दस्तक देंगे, इनके फीचर्स के बारे में भी कंपनी ने काफी कुछ बताया है।

OnePlus Nord Buds 3 Pro- India TV Hindi
वनप्लस नॉर्ड बड्स 3 प्रो Image Source : ONEPLUS

OnePlus Nord Buds 4 Pro: चीन की टेक कंपनी वनप्लस ने मंगलवार (आज) कहा है कि वह इस महीने के आखिर में भारत में अपने नॉर्ड बड्स 4 प्रो लॉन्च करेगी। अपकमिंग TWS दो कलर्स में उपलब्ध होंगे। इस ऑडियो डिवाइस में एलईडी इंडिकेटर के साथ पेबल के आकार का चार्जिंग केस होगा। ये ईयरबड्स सिलिकॉन टिप्स के साथ आएंगे और इन-ईयर स्टाइल के साथ आएंगे। कंपनी ने वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 प्रो के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स का खुलासा भी किया है। नए नॉर्ड बड्स 4 प्रो ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स दो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए देश में बिक्री के लिए मुहैया होंगे।

वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 प्रो 19 मार्च को भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार

वन प्लस ने ऐलान किया है कि नए वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 प्रो को 19 मार्च को दोपहर 12 बजे भारतीय समयानुसार भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट, अमेजन और वनप्लस इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर डेडीकेटेड माइक्रोसाइट अब लाइव हैं, जो रिटेल चैनलों के जरिए देश में अपकमिंग TWS की उपलब्धता को कन्फर्म करती हैं। इसके अलावा इनके जरिए इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स का भी पता चला है।

वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 प्रो के स्पेसिफिकेशन्स

स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने कहा है कि वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 प्रो भारत में रेडिएंट ग्रे और रेवेन ब्लैक इन दो कलर्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। फीचर्स की बात करें तो ये वायरलेस इयरफोन 55dB तक एक्टिव नॉइज कैंसलेशन को सपोर्ट करेंगे और इन्हें हाई-परफॉर्मेंस नॉइज कैंसिलेशन सर्टिफिकेशन मिला है। ऑडियो डिवाइस में टाइटेनियम-कोटेड 12mm ड्राइवर्स होंगे, जो हाई-रेस वायरलेस ऑडियो और LHDC 5.0 कोडेक को सपोर्ट करेंगे।

3D स्पेशल ऑडियो और गेम साउंड स्पेशल ऑडियो सपोर्ट भी मिलेगा

अगले हफ्ते लॉन्च होने वाले वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 प्रो में 3D स्पेशल ऑडियो और गेम साउंड स्पेशल ऑडियो सपोर्ट भी मिलेगा। इन वायरलेस इयरफोन में वॉल्यूम कंट्रोल करने के लिए इयरबड्स के स्टेम पर स्वाइप किया जा सकता है और ट्रैक प्ले या पॉज करने के लिए टैप किया जा सकता है। इसमें छह माइक्रोफोन सेटअप भी होगा और वनप्लस के AI क्लियर कॉल को भी सपोर्ट करेगा।

कंपनी का दावा है कि वनप्लस नॉर्ड 4 प्रो अपने ड्राइवर के जरिए नॉर्ड बड्स 3 प्रो से 100 परसेंट ज्यादा पावर देगा। यह वायरलेस हेडफोन छोटे चार्जिंग केस में आएगा, जिसका आकार पिछले मॉडल के मुकाबले 10 परसेंट से भी ज्यादा छोटा हो सकता है। जुलाई 2024 में भारत में लॉन्च हुए नॉर्ड बड्स 3 प्रो की कीमत 3,299 रुपये थी। इस वायरलेस हेडफोन में 49dB ANC फीचर है और कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी लाइफ 44 घंटे तक चलती है।

ये भी पढ़ें 

Apple की पसंदीदा जगह बन रहा भारत, हर चार में से एक iPhone की मैन्यूफैक्चरिंग यहीं, आंकड़े कर देंगे खुश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक