1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus Nord CE 3 5G की इतनी कम हो गई कीमत कि दिल करेगा 'अभी खरीद लें'

OnePlus Nord CE 3 5G की इतनी कम हो गई कीमत कि दिल करेगा 'अभी खरीद लें'

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 06, 2024 07:36 am IST,  Updated : Mar 06, 2024 07:39 am IST

OnePlus Nord CE 3 5G price cut: वनप्लस के मिड बजट स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती हुई है। इस फोन को हजारों रुपये सस्ते में घर ला सकते हैं। वनप्लस का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुआ था। फोन में 5000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

OnePlus Nord CE 3 5G price cut- India TV Hindi
OnePlus Nord CE 3 5G price cut Image Source : ONEPLUS

OnePlus Nord CE 3 की कीमत में भारी कटौती हुई है। वनप्लस का यह मिड बजट स्मार्टफोन Amazon पर सस्ते में खरीद सकते हैं। वनप्लस ने कुछ दिन पहले OnePlus Nord CE 3 Lite की कीमत में भी कटौती की थी। इस स्मार्टफोन की खरीद पर आप अभी हजारों रुपये बचा सकते हैं। इस फोन में 5000mAh की बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। नए मॉडल की लॉन्चिंग से पहले चीनी ब्रांड अपने इस फोन को सस्ते में बेच रहा है।

OnePlus Nord CE 3 पर ऑफर

यह स्मार्टफोन फिलहाल एक ही स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 128GB में उपलब्ध है। फोन की कीमत 24,999 रुपये है। इस फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा इस फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का बैंक ऑफर भी मिलेगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर इसे 24,999 रुपये की जगह 20,999 रुपये में घर ला सकते हैं। फोन की खरीद पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

OnePlus Nord CE 3 5G price cut
Image Source : AMAZONOnePlus Nord CE 3 5G price cut

OnePlus Nord CE 3 के फीचर्स 

यह मिड बजट स्मार्टफोन 6.7 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 2412 x 1080 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 782G प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ फोन में 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।

वनप्लस का यह स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 64MP का मेन, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह फोन 5000mAh की बैटरी के साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। इसमें Android 13 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करता है।

यह भी पढ़ें - Facebook, Instagram में लॉग-इन करने में अभी भी आ रही दिक्कत? अपनाएं ये तरीके

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक