1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus के 7100mAh बैटरी वाले लेटेस्ट फोन की कीमत धड़ाम, मिल रहा हजारों रुपये सस्ता

OnePlus के 7100mAh बैटरी वाले लेटेस्ट फोन की कीमत धड़ाम, मिल रहा हजारों रुपये सस्ता

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 25, 2025 04:54 pm IST,  Updated : Jul 25, 2025 04:54 pm IST

OnePlus Nord CE 5 लॉन्च के कुछ सप्ताह बाद ही सस्ता हो गया है। यह कंपनी का अब तक लॉन्च हुआ सबसे दमदार बैटरी वाला फोन है।

OnePlus Nord CE 5- India TV Hindi
वनप्लस नॉर्ड सीई 5 Image Source : ONEPLUS INDIA

OnePlus के हाल में लॉन्च हुए Nord CE 5 की कीमत में भारी कटौती कर दी है। इस फोन को महीने की शुरुआत में OnePlus Nord 5 के साथ लॉन्च किया गया था। यह वनप्लस का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। इसमें 7,100mAh की दमदार बैटरी दी गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर इस फोन की कीमत में यह कटौती की गई है। इसके अलावा इस फोन की खरीद पर हजारों रुपये बचा सकते हैं। 

कीमत हुई कम

OnePlus Nord CE 5 को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट्स 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में लॉन्च है। इसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। वहीं, अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 26,999 रुपये और 28,999 रुपये में आते हैं। पहली सेल में इस फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

इसके अलावा फोन की खरीद पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। पुराने फोन के बदले इसे खरीदने पर 23,450 रुपये तक और भी बचाए जा सकते हैं। यह फोन तीन कलर ऑप्शन- मार्बल मिस्ट, ब्लैक इन्फिनिटी और नैक्सस ब्लू में आता है।

OnePlus Nord CE 5 के फीचर्स

वनप्लस के इस फोन में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले FHD+ रेजलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वहीं, यह 1430 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलेगा। यह फोन MediaTek Dimensity 8350 Apex प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में 7,100mAh की बैटरी और 80W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

यह फोन Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है। इस फोन में Google Gemini पर बेस्ड AI फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम कार्ड, ब्लूटूथ 5.4, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा।

यह भी पढ़ें -

7,000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ iPhone 16 जैसा दिखने वाला फोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक