1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. वनप्लस जल्द लॉन्च करेगा OnePlus Pad Go टैबलेट, BIS वेबसाइट पर भी लिस्ट हुआ टैबलेट

वनप्लस जल्द लॉन्च करेगा OnePlus Pad Go टैबलेट, BIS वेबसाइट पर भी लिस्ट हुआ टैबलेट

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Sep 04, 2023 09:11 am IST,  Updated : Sep 04, 2023 09:11 am IST

वनप्लस ने इस साल की शुरुआत में फरवरी महीने में अपना पहला टैबलेट लॉन्च किया था। अब कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक नया टैबलेट OnePlus Go Pad Tablet लॉन्च करने जा रही है। यह टैबलेट BIS वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया है।

oneplus pad, oneplus pad go, oneplus pad go tablet, oneplus pad go tablet price, oneplus pad go tabl- India TV Hindi
वनप्लस इस टैबलेट को अफोर्डेबल प्राइस रेंज में लॉन्च कर सकती है। Image Source : फाइल फोटो

अगर आप वनप्लस के फैंस हैं और इसेक डिवाइस इस्तेमाल करना पसंद करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। कंपनी बहुत जल्द अपने ग्राहकों के लिए एक टैबलेट लॉन्च करने जा रही है। वनप्लस ने कुछ महीने पहले ही अपना पहला टैबलेट लॉन्च किया था और अब कंपनी भारतीय मार्केट में दूसरा टैबलेट OnePlus Pad Go Tablet को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस टैबलेट में ग्राहकों तगड़े फीचर्स मिल सकते हैं। 

फिलहाल अभी वनप्लस की तरफ से गो टैबलेट को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन वनप्लस प्लेटफॉर्म में अपकमिंग टैबलेट की कुछ डिटेल्स सामने आई हैं। इसके साथ ही यह टैबलेट ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स यानी BIS की वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया है। इससे यह कंफर्म होता है कि OnePlus Go Pad Tablet भारतीय बाजार में भी दस्तक देगा। 

आपको याद दिला दें कि कंपनी ने इसी साल फरवरी महीने में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 900 प्रोसेसर वाला अपना पहला टैबलेट OnePlus Pad लॉन्च किया था। फिलहाल अभी वनप्लस की तरफ से अपने अपकमिंग एंड्रॉयड टैबलेट के बारे में किसी भी तरह की जानकारी शेयर नहीं की गई है। आपको बता दें कि फरवरी में वनप्लस की तरफ से 8 GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज के वेरिएंट लॉन्च किए थे। 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 37,999 रुपये थी जबकि अपर मॉडल की कीमत 39,999 रुपये थी।

OnePlus Tablet के स्पेसिफिकेशन्स

  1. वनप्लस टैबलेट में कंपनी ने 11 इंच की LCD डिस्प्ले दी है। 
  2. इस टैबलेट की डिस्प्ले में यूजर्स को 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। 
  3. परफॉर्मेंस के लिए इस टैबलेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर मिलता है।
  4. हैवी टास्क आसानी से पूरे किए जा सकें इसके लिए इसमें 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज उपलब्ध कराई गई है। 
  5. रियर साइड में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसमें EIS का सपोर्ट भी मिलता है। 
  6. सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
  7. वनप्लस ने इसे पॉवर देने के लिए 9510mAh की बैटरी दी है। खास बात यह है कि इसमें 100 W की फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है। 

यह भी पढ़ें- Jio का जबरदस्त प्लान, इस प्लान में मिलेगी 336 दिन की वैलिडिटी साथ में डेटा भी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक