Oppo K14x 5G Launch: Oppo K14x 5G आज मंगलवार को भारत में लॉन्च होने वाला है। यह Oppo की K14 सीरीज का पहला मॉडल है। हाल ही में एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इस स्मार्टफोन के लिए एक डेडीकेटेड वेबसाइट बनाई गई है जिसमें वेबसाइट के जरिए इसकी अवेलिबिलिटी, स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और डिजाइन की जानकारी दी गई है। साथ ही यह भी कन्फर्म हो गया है कि नया हैंडसेट दो कलर्स में उपलब्ध होगा। Oppo K14x 5G में 6500mAh की बैटरी होगी जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें पिल-शेप वाले कैमरा आइलैंड में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा।
आज लॉन्च होने से पहले Oppo K14x 5G के बारे में आपको और भी कुछ जानकारी दी जा रही है-
ओप्पो K14x 5G आज दोपहर 12 बजे स्थानीय समय के मुताबिक भारत में लॉन्च होगा। हालांकि चीनी कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि नए फोन को किसी खास लॉन्च इवेंट के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा या सॉफ्ट लॉन्च के जरिए। अगर यह सॉफ्ट लॉन्च होता है तो कंपनी अपने यूट्यूब चैनल और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम कर सकती है।
चीनी स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने अभी तक अपने अपकमिंग K14x 5G की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह स्मार्टफोन भारत में लगभग 15,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च होगा। तुलना के लिए Oppo K13x 5G को जून 2025 में भारत में 4GB रैम + 128GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के लिए 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। ओप्पो ने हाल ही में ऐलान किया है कि उसका अपकमिंग स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और ओप्पो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर के जरिए भारत में बिक्री के लिए मुहैया हो सकेगा। Oppo K14x 5G प्रिज्म वायलेट और आइस ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा।
ओप्पो K14x 5G को Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 के साथ लॉन्च किए जाने की जानकारी दी गई है। इसमें 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले होगा जो 120Hz तक की रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स तक की मैक्सिमम ब्राइटनेस देगा। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से ऑपरेट होगा, यह कन्फर्म हो गया है। कैमरे की बात करें तो ओप्पो K14x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा मुख्य अट्रेक्शन होगा।
ये भी पढ़ें
नथिंग Phone 4a और Phone 4a Pro के भारत में जल्द लॉन्च की उम्मीद; कीमत, प्रोसेसर पर मिले ये हिंट
संपादक की पसंद