अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो अब आपके पास एक और नया ऑप्शन है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो ने हाल ही भारतीय बाजार में OPPO Reno12 5G को लॉन्च किया था। अब इसकी भारत में सेल शुरू हो चुकी है। ओप्पो का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन कई सारे दमदार एआई फीचर्स के साथ लैस है। आप OPPO Reno12 5G को फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को OPPO Reno12 5G की फर्स्ट सेल पर ही धमाकेदार ऑफर दे रहा है। आप इस लेटेस्ट फोन को नो कॉस्ट ईएमआई के साथ तगड़े एक्सचेंज ऑफर पर भी खरीद सकते हैं। कंपनी ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट ऑफर भी दे रहा है। ऐसे में आपके पास इसे सस्ते दाम में खरीदने का शानदार मौका है।
आपको बता दें कि ओप्पो ने इस रेनो 12 सीरीज में दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इसमें OPPO Reno12 pro 5G और OPPO Reno12 5G शामिल हैं। प्रो मॉडल की सेल भारत में 18 जुलाई को ही शुरू हो गई थी। अब यूजर्स इसका वेनिला मॉडल भी खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि प्रो और बेस मॉडल्स के फीचर्स लगभग एक जैसे ही है बस दोनों में कैमरा फीचर्स में थोड़े बहुत अंतर हैं।
आपको बता दें कि OPPO Reno12 5G सिर्फ 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है। कंपनी ने इसे 32,999 रुपये की कीमत पर पेश किया है। अगर आप इस स्मार्टफोन को SBI, HDFC, ICICI और One Card से खरीदते हैं तो आपको 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउं मिल जाएगा। आपको नो-कॉस्ट EMI और 3 महीने के लिए बिल्कुल मुफ्त में YouTube Premium और Google One का सब्सक्रिप्शन मिल जाता है।
संपादक की पसंद