1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Poco ने दिया आयरन मैन थीम वाले X-सीरीज फोन के आने का हिंट, Marvel मूवीज पसंद करने वालों को भा सकता है फोन

Poco ने दिया आयरन मैन थीम वाले X-सीरीज फोन के आने का हिंट, Marvel मूवीज पसंद करने वालों को भा सकता है फोन

 Published : Mar 12, 2026 11:57 pm IST,  Updated : Mar 12, 2026 11:57 pm IST

Poco के नए फोन को आयरन मैन की थीम पर बेस्ड होने का हिंट कंपनी ने दिया है और मार्वल मूवीज को पसंद करने वालों के लिए तो ये फोन खास हो सकता है।

Poco Iron Man Theme Phone- India TV Hindi
पोरो आयरन मैन थीम बेस्ड फोन Image Source : POCO/X

POCO New Phone: पोको अगले हफ्ते के आखिर में भारत में X8 Pro सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि इस लाइनअप में दो मॉडल शामिल होंगे - POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max। लॉन्च से पहले नए लीक से दोनों फोन की संभावित कीमत की जानकारी सामने आई है। साथ ही, POCO के एक टीजर से संकेत मिलता है कि आयरन मैन थीम वाला एक स्पेशल एडिशन भी लॉन्च किया जा सकता है।

Poco ने पोस्ट करके दिया हिंट

POCO ने आज ही X पर एक पोस्ट में आयरन मैन थीम वाले X-सीरीज फोन के आने का संकेत दिया है। कंपनी ने मॉडल का सटीक नाम नहीं बताया है। हालांकि टेक ब्लॉगर पारस गुगलानी का दावा है कि यह स्पेशल एडिशन आगामी POCO X8 Pro सीरीज पर बेस्ड हो सकता है। 

टिप्सटर की तरफ से भी शेयर की गई फोन की झलक

फिलहाल, POCO ने केवल आयरन मैन थीम वाले डिवाइस के बारे में संकेत दिया है और आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि नहीं की है कि किस मॉडल को यह थीम मिलेगी लेकिन टिप्सटर की तरफ से आज ही एक्स पर शेयर की गई तस्वीरों में एक फोन दिखाई दे रहा है जिसके रियर पैनल पर आयरन मैन का प्रतीक चिन्ह और स्टार्क इंडस्ट्रीज का लोगो है। डिवाइस काले रंग में है और बैक पैनल के ऊपरी दाएं कोने के पास POCO का लोगो लगा हुआ है। लीक से यह भी पता चलता है कि स्पेशल एडिशन एक थीम वाले रिटेल बॉक्स में आ सकता है और इसमें एक कस्टमाइज्ड केस भी शामिल हो सकता है।

भारत में POCO X8 Pro सीरीज की कीमत (लीक)

इसके अलावा अलग से भी टिपस्टर योगेश बराड़ ने आगामी सीरीज की संभावित कीमतों को शेयर किया है। जानकारी के मुताबिक POCO X8 Pro 5G भारत में लगभग 35,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हो सकता है। हाई-एंड POCO X8 Pro Max 5G की शुरुआती कीमत लगभग 42,000 रुपये बताई जा रही है। अगर ये आंकड़े सही साबित होते हैं, तो नई सीरीज लास्ट जेनरेशन फोन की तुलना में ज्यादा कीमत पर आएगी। जानकारी के लिए बता दें कि POCO X7 Pro पिछले साल भारत में लॉन्च हुआ था, जिसकी शुरुआती कीमत 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए 27,999 रुपये थी।

ये भी पढ़ें 

Google Maps में आए दो नए फीचर्स, अब AI की मदद से बोलकर पूछिए सफर का रास्ता, गलती भी होंगी कम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक