1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 10 हजार रुपये से कम में लॉन्च हुआ Poco का 5G स्मार्टफोन, Realme, Infinix हुए बैचेन

10 हजार रुपये से कम में लॉन्च हुआ Poco का 5G स्मार्टफोन, Realme, Infinix हुए बैचेन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 04, 2025 11:01 am IST,  Updated : Mar 04, 2025 11:18 am IST

POCO M7 5G भारत में लॉन्च हो गया है। पोको का यह 5जी स्मार्टफोन 10 हजार रुपये से भी कम कीमत में पेश किया गया है। फोन में 5,160mAh बैटरी समेत कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं।

POCO M7 5G- India TV Hindi
पोको एम 7 5जी Image Source : पोको इंडिया

Poco ने एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुए पोको एम7 प्रो का स्टैंडर्ड मॉडल है। पोको का यह सस्ता 5G स्मार्टफोन दमदार फीचर्स के साथ आता है। फोन में 5,160mAh की बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन को अगले सप्ताह भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। पोको का यह फोन Realme, Infinix जैसे ब्रांड के सस्ते 5G स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर दे सकता है।

POCO M7 5G की कीमत

पोको का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, इस फोन का टॉप वेरिएंट 10,999 रुपये में आता है। इस फोन की पहली सेल इस सप्ताह 7 मार्च को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आयोजित की जाएगी। इसे मिंट ग्रीन, ओसन ब्लू और स्टिन ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

POCO M7 5G कीमत
6GB रैम + 128GB 9,999 रुपये
8GB रैम + 128GB 10,999 रुपये

POCO M7 5G के फीचर्स

इस सस्ते 5G स्मार्टफोन में 6.88 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 720 x 1640 पिक्सल है। इस फोन का डिस्प्ले 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। इसके साथ 8GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।

यह फोन 5,160mAh की बैटरी के साथ आता है, जिसे चार्ज करने के लिए 18W USB Type C चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स 5G, 4G, WiFi, Bluetooh 5.0, GPS आदि को सपोर्ट करता है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और यह IP52 रेटेड है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें - कोई और तो नहीं चला रहा आपका WhatsApp? ऐसे लगाएं पता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक