Poco X8 Pro Series Sale: पोको ने हाल ही में 17 मार्च को अपने मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज के दो फोन भारत में लॉन्च किए हैं और इन्हें Poco X8 Pro सीरीज का नाम दिया है। इस लाइनअप में दो डिवाइस हैं जिनके नाम Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max हैं। ये फोन ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर लॉन्च किए गए हैं जो कि अपने स्मार्टफोन को अपग्रेड करना चाहते हैं और बड़ी रकम भी खर्च नहीं करना चाहते। पोको ने इन दोनों फोन्स को ई-कॉमर्स वेबसाइट-फ्लिपकार्ट के जरिए बिक्री के लिए उतारा है। इस पर कुछ डील्स और डिस्काउंट भी दिए जा रहे हैं। दोनों ही फोन अच्छी परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ पर फोकस करते हैं।
Poco X8 Pro सीरीज की पहली सेल
Poco X8 Pro सीरीज की सेल आज से फ्लिपकार्ट पर 12:00 बजे से शुरू हुई है और इस सेल में डील्स, डिस्काउंट, ऑफर्स और नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन्स खरीदारों को मिल रहे हैं। POCO X8 Pro के 8GB रैम and 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 32,999 रुपये है और 12GB व 256GB स्टोरेज के वर्जन की कीमत 35,999 रुपये है। इसके अलावा इसका एक और स्पेशल आयरन मैन एडिशन (Poco X8 Pro Iron Man) भी है जिसके लिए कंपनी ने 37,999 रुपये की कीमत तय की है। फोन की खरीद पर 3000 रुपये के बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। इसे ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
Poco X8 Pro Max की कीमत 42,999 रुपये से शुरू होती है और ये इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है और इसका टॉप वेरिएंट जिसमें 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मिल रही है वो 46,999 रुपये का है। जल्दी खरीदने वालों के लिए कंपनी ने 3000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी निकाला है जिसके जरिए खरीदारी करने पर ये दोनों ही फोन तयशुदा कीमत से कम में मिल सकते हैं। इसे ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
Poco X8 Pro Max के फीचर्स
पोको का यह फ्लैगशिप गेमिंग फोन 6.83 इंच के 1.5K AMOLED डिस्प्ले के सपोर्ट करता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट मिलता है, जिसके साथ 12GB LPDDR5x अल्ट्रा रैम और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। फोन की रैम को 24GB तक वर्चुअली एक्सपेंड किया जा सकता है।
Poco X8 Pro के फीचर्स
पोको के इस फोन के फीचर्स भी इसके प्रो मैक्स मॉडल की तरह ही है। इसमें 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन का डिस्प्ले भी 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट मिलता है, जिसके साथ 12GB LPDDR5x अल्ट्रा रैम और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। इस फोन की रैम को भी 24GB तक वर्चुअली एक्सपेंड किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें