1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme ने भारतीय यूजर्स को दिया झटका, 4000 रुपये तक महंगे हुए ये फोन, जानें नई कीमत

Realme ने भारतीय यूजर्स को दिया झटका, 4000 रुपये तक महंगे हुए ये फोन, जानें नई कीमत

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 10, 2026 07:22 pm IST,  Updated : Feb 10, 2026 07:22 pm IST

Realme ने नई लॉन्च हुई Realme 16 Pro सीरीज और Realme 15 की कीमत में इजाफा कर दिया है। चीनी ब्रांड के ये मॉडल अब लॉन्च प्राइस से 4,000 रुपये तक महंगे मिलेंगे।

Realme, Realme 16 Pro, Realme 15- India TV Hindi
रियलमी ने बढ़ाई फोन की कीमत Image Source : REALME INDIA

Realme ने अपने नए लॉन्च हुए फोन की कीमत बढ़ा दी है। कंपनी ने अपने तीन मॉडल की कीमत में 4,000 रुपये तक का इजाफा किया है। मेमोरी, चिपसेट की कमी और इकोसिस्टम की वजह से कंपनी ने अपने फोन की कीमत में इजाफा करने का फैसला किया है। इससे पहले सैमसंग ने भी अपने कुछ मॉडल की प्राइस बढ़ा दी थी। आइए जानते हैं रियलमी के कौन-कौन से मॉडल की कीमत बढ़ी है...

टिप्स्टर अभिषेक यादव ने अपने X हैंडल से जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी ने अपने फोन की कीमत में 3000 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक का इजाफा कर दिया है। अपने पोस्ट के साथ टिप्स्टर ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें कंपनी की तरफ से पार्टनर को ई-मेल लिखा गया है, जिसमें कहा गया है कि मेमोरी, चिपसेट और ओवरऑल स्मार्टफोन का कॉस्ट बढ़ गया है, जिसकी वजह से प्राइस एडजस्टमेंट करने का फैसला किया गया है।

इन मॉडल्स की बढ़ी कीमत

रियलमी ने हाल में लॉन्च हुई Realme 16 Pro सीरीज और Realme 15 की कीमत में इजाफा कर दिया है। Realme 15 5G को कंपनी ने 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था, जो अब 3000 रुपये महंगा हो गया है। इसे अब 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। वहीं, Reame 16 Pro को 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह मॉडल अब 3,000 रुपये महंगा यानी 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा।

मॉडल पुरानी कीमत प्राइस हाइक नई कीमत
Realme 15 (8GB + 128GB) 25,999 रुपये 3,000 रुपये 28,999 रुपये
Realme 15 (8GB + 256GB) 27,999 रुपये 3,000 रुपये 30,999 रुपये
Realme 15 (12GB + 256GB) 29,999 रुपये 3,000 रुपये 32,999 रुपये
Realme 16 Pro (8GB + 128GB) 31,999 रुपये 3,000 रुपये 32,999 रुपये
Realme 16 Pro (8GB + 256GB) 33,999 रुपये 3,000 रुपये 36,999 रुपये
Realme 16 Pro (12GB + 256GB) 36,999 रुपये 3,000 रुपये 39,999 रुपये
Realme 16 Pro+ (8GB + 128GB) 39,999 रुपये 4,000 रुपये 43,999 रुपये
Realme 16 Pro+ (8GB + 256GB) 41,999 रुपये 4,000 रुपये 45,999 रुपये
Realme 16 Pro+ (12GB + 256GB) 44,999 रुपये 4,000 रुपये 48,999 रुपये

Realme 16 Pro+ की कीमत में 4000 रुपये का इजाफा किया गया है। यह मॉडल 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। प्राइस हाइक के बाद यह 43,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा।

यह भी पढ़ें - AI जेनरेटेड कंटेंट को लेकर सरकार की सख्ती, 20 फरवरी से लागू हो रहे नए नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक