Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. स्मार्टफोन है या 'पावरहाउस'? Realme ला रहा 10001mAh बैटरी वाला भारत का सबसे पतला फोन, आ गई लॉन्च डेट

स्मार्टफोन है या 'पावरहाउस'? Realme ला रहा 10001mAh बैटरी वाला भारत का सबसे पतला फोन, आ गई लॉन्च डेट

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Feb 26, 2026 03:52 pm IST, Updated : Feb 26, 2026 03:52 pm IST

Realme Narzo Power की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। कंपनी ने दावा किया है कि यह भारत में 10,001mAh बैटरी के साथ लॉन्च होने वाला सबसे पतला फोन होगा।

Realme Narzo Power 5G- India TV Hindi
Image Source : REALME INDIA रियलमी नार्जो पावर 5जी

Realme एक बार फिर से बड़ा धमाका करने वाला है। चीनी कंपनी भारत में 10,001mAh बैटरी वाला सबसे पतला 5G फोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस फोन की लॉन्च डेट कंफर्म की है। इसे अगले महीने 5 मार्च को भारत में पेश किया जाएगा। Realme Narzo Power 5G के नाम से लॉन्च होने वाले इस फोन को 'पावरहाउस' कहा जा सकता है। इसमें फास्ट रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर मिलेगा, जिसकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन, ईयरबड्स, नेकबैंड, स्मार्टवॉच आदि को चार्ज कर सकते हैं।

Realme Narzo Power 5G में क्या होगा खास?

रियलमी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि यह भारत में लॉन्च होने वाला सबसे पतला 5G फोन होगा। यह फोन भारत में 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा और इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon से खरीदा जा सकेगा। इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट दिया जाएगा, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसके अलावा फोन में LPDDR4x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकता है।

रियलमी ने कंफर्म किया है कि इस फोन में 10,001mAh बैटरी के साथ 80W अल्ट्रा चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन में 27W रिवर्स वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है। यह फोन 6.8 इंच के AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें IP66/IP68/IP69 रेटिंग का सपोर्ट मिलेगा, जो फोन के पानी में गिरने या भींगने पर खराब नहीं होने देगा।

रियलमी के इस फोन में Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 मिलेगा। फोन के बैक में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी के इस फोन में 16MP का कैमरा मिलेगा।

Realme Narzo Power 5G फीचर्स (संभावित)
डिस्प्ले 6.8 इंच, कर्व्ड AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G
स्टोरेज 12GB, 256GB
बैटरी 10,001mAh, 80W
कैमरा 50MP OIS + 8MP, 16MP
OS Android 16, Realme UI 7.0

Realme P4 Power का रीब्रांडेंड मॉडल?

Realme Narzo Power के फीचर्स जनवरी में लॉन्च हुए Realme P4 Power की तरह ही हैं। यह कंपनी का पहला फोन है, जिसमें 10,001mAh की बैटरी मिलती है। इस फोन को भारत में 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इसमें 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च होते ही औंधे मुंह गिरी Galaxy S25 Ultra की कीमत, जानें कहां मिलेगा ऑफर

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement