1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 18 मई को लॉन्च होगा सबसे तगड़ा Android फोन, गीकबेंच रेटिंग में मिला सबसे ज्यादा स्कोर

18 मई को लॉन्च होगा सबसे तगड़ा Android फोन, गीकबेंच रेटिंग में मिला सबसे ज्यादा स्कोर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 12, 2026 04:48 pm IST,  Updated : May 12, 2026 04:48 pm IST

18 मई को चीनी ब्रांड दुनिया का सबसे तगड़ा Android स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। इस फोन को गीकबेंच पर सबसे ज्यादा स्कोर मिला है।

Red Magic 11s Pro- India TV Hindi
रेड मैजिक 11एस प्रो Image Source : NUBIA

Samsung, OnePlus, Xiaomi, iQOO जैसे ब्रांड्स ने हाल ही में अपने तगड़े फोन ग्लोबली लॉन्च किए हैं। ये फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आते हैं। क्वालकॉम के इस प्रोसेसर को अब तक का सबसे जबरदस्त मोबाइल चिपसेट कहा जाता है। इन डिवाइसेज को टक्कर देने दुनिया का सबसे तगड़ा एंड्रॉइड स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है। सर्टिफिकेशन वेबसाइट गीकबेंच पर इस फोन को सिंगल कोर में सबसे ज्यादा स्कोर मिला है।

सिंगल कोर में 4000 का स्कोर

चीनी ब्रांड Nubia का यह गेमिंग फोन हाल ही में गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। इस फोन को सिंगल कोर में 4,000 से ज्यादा स्कोर मिला है। यह दुनिया का पहला एंड्रॉइड स्मार्टफोन है, जिसे 4,000 से ज्यादा स्कोर प्राप्त हुआ है। नूबिया का यह फोन RedMagic 11 सीरीज में लॉन्च होने वाला है। इसे RedMagic 11S Pro+ के नाम से लॉन्च किया है। एक चीनी टिप्स्टर ने इस अपकमिंग फोन का गीकबेंच स्कोर शेयर किया है।

इस फोन को गीकबेंच पर NX809J मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन को गीकबेंच पर सिंगल कोर में 4,010 स्कोर मिला है। वहीं, इस फोन को मल्टी कोर में 11,187 का स्कोर मिला है। नूबिया का यह फोन भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन में Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। साथ ही, इसमें 24GB रैम दिया जा सकता है।

18 मई को होगा लॉन्च

रिपोर्ट के मुताबिक, रेड मैजिक के इस अपकमिंग फोन में Redcore R4 डेडिकेटेड गेमिंग चिप मिलेगा। इसके अलावा फोन में लेटेस्ट CUBE Sky गेमिंग इंजन मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन पर 200 से ज्यादा गेम्स को 2K रेजलूशन और 144fps पर रन किया जा सकता है। रेड मैजिक के इस गेमिंग फोन को चीनी मार्केट में 18 मई को लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी एक गेमिंग टैबलेट भी उतार सकती है।

सबसे तगड़ा Android फोन

नूबिया के इस फोन को सबसे तगड़ा एंड्रॉइड फोन इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि किसी भी फ्लैगशिप फोन ने अब तक सिंगल कोर में 4,000 का स्कोर नहीं छुआ है। यह दुनिया का पहला फोन है, जिसे गीकबेंच पर इतना स्कोर मिल रहा है।

यह भी पढ़ें - AC, TV, फ्रिज, स्मार्टफोन सब मिलेगा सस्ता, रिलायंस डिजिटल पर शुरू हुई नई सेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक