1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सस्ते में मिल रहा रेडमी का धांसू 5G फोन, 700 रुपये से भी कम खर्च में लाएं घर

सस्ते में मिल रहा रेडमी का धांसू 5G फोन, 700 रुपये से भी कम खर्च में लाएं घर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 26, 2024 06:55 am IST,  Updated : Jul 26, 2024 07:02 am IST

Redmi 13 5G की खरीद पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। 108MP कैमरा वाले इस सस्ते 5G स्मार्टफोन को 700 रुपये से भी कम कीमत में घर ला सकते हैं।

Redmi 13 5G- India TV Hindi
Redmi 13 5G Image Source : INDIA TV/HARSHIT HARSH

Redmi ने साल की शुरुआत में बजट यूजर्स के लिए सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। रेडमी का यह फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 AE प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च होने वाला पहला फोन है। रेडमी के इस स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही, फोन की कीमत में भारी कटौती भी की गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर इस फोन की खरीद पर लिमिटेड टाइम डील चल रही है, जिसमें फोन को 700 रुपये से भी कम कीमत में घर ला सकते हैं। Redmi 13 5G में 108MP कैमरा, 8GB रैम जैसे तगड़े फीचर्स भी दिए गए हैं।

Redmi 13 5G पर ऑफर

रेडमी का यह सस्ता फोन दो स्टोरेज ऑप्शन- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 15,499 रुपये है। फोन के बेस वेरिएंट की खरीद पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट कूपन ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा इसे 679 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की खरीद पर 1,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। रेडमी के इस बजट फोन को तीन कलर ऑप्शन- Orchid Pink, Hawaiian Blue और Black Diamond में खरीदा जा सकता है।

Redmi 13 5G Offer
Image Source : INDIA TV/AMAZON SCREENSHOTRedmi 13 5G Offer

Redmi 13 5G के फीचर्स

  1. रेडमी का यह फोन 6.79 इंच के 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले फुल एचडी प्लस रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें पंच-होल डिजाइन दिया गया है।
  2. इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 AE ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। साथ ही, यह 12GB तक रैम को सपोर्ट करता है।
  3. इसमें 8GB फिजिकल रैम मिलता है, जिसे 12GB तक वर्चुअली एक्सपेंड किया जा सकेगा। फोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
  4. Redmi 13 5G में 5030mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 33W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है।
  5. फोन IP53 रेटेड है और इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  6. रेडमी का यह बजट फोन 108MP के मेन कैमरा के साथ आता है। इसके अलावा फोन में एक और 2MP का कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़ें - Vodafone-Idea ने दी Airtel को कड़ी टक्कर, एक प्लान में मिलेंगे ब्रॉडबैंड, मोबाइल कनेक्शन, OTT समेत कई बेनिफिट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक