1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Redmi Note 14 Pro का भारत लॉन्च आया करीब, BIS पर लिस्ट हुआ धाकड़ स्मार्टफोन

Redmi Note 14 Pro का भारत लॉन्च आया करीब, BIS पर लिस्ट हुआ धाकड़ स्मार्टफोन

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Aug 09, 2024 07:15 am IST,  Updated : Aug 09, 2024 07:15 am IST

अगर आप शाओमी के फैंस हैं और एक नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। शाओमी जल्द ही बाजार में Redmi Note 14 5G सीरीज को बाजार में पेश कर सकता है। इसके सारे मॉडल्स अलग-अलग वेबसाइट पर स्पॉट किए जा चुके हैं। अब इसका प्रो मॉडल भी नजर आ चुका है।

Redmi Note 14 5G, Redmi Note 14 5G launch, Redmi Note 14 5G price, Redmi Note 14 5G specs- India TV Hindi
शाओमी जल्द ही लॉन्च करने वाला है दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन। Image Source : फाइल फोटो

चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी बहुत जल्द अपनी फ्लैगशिप सीरीज Redmi Note 14 5G को जल्द ही लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज में शाओमी बाजार में Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro + को लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज में लॉन्च होने वाले कुछ स्मार्टफोन्स को अलग-अलग सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। 

हाल ही में Redmi Note 14 5G को  3C सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया था। साइट पर इस फोन को पहले 24090RA29C मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया था। इससे पहले यह यह फोन IMEI के डेटाबेस पर भी देखा गया था। अब फैंस के लिए एक और बड़ी खबर यह है कि सीरीज का Pro मॉडल भी स्पॉट हो चुका है। 

प्रो मॉडल BIS पर हुआ लिस्ट

Redmi Note 14 Pro को BIS पर स्पॉट किया गया है। BIS पर Redmi Note 14 Pro  को मॉडल नंबर 24094RAD4I  के साथ देखा गया है। BIS लिस्टिंग होने के बाद यह अंदाजा लगाया जा सकता है कंपनी जल्द ही इसे भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। इसलिए अगर आप एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो कुछ दिनों का इंतजार कर सकते हैं। 

BIS लिस्टमिंग में जो माडल नंबर दिखाई दिया है उसके अंत में I लिखा हुआ है। इससे यह पता चलता है कि यह एक भारतीय मॉडल है। पहले ऐसा माना जा रहा था कि कंपनी पहले इसे होम और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी और बाद में इस सीरीज की भारत में एंट्री होगी लेकिन, अब BIS लिस्टिंग से यह कंफर्म हो गया है कि जल्द ही इसे भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। 

Redmi Note 14 5G सीरीज के संभावित फीचर्स

  1. रिपोर्ट्स की मानें तो रेडमी नोट 14 सीरीज में 6.7 इंच की एमोलेड स्क्रीन मिल सकती है। 
  2. स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए सीरीज के सभी स्मार्टफोन्स 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकते हैं। 
  3. Redmi Note 14 5G के प्रो मॉडल में यूजर्स को OLED पैनल वाली कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकती है। 
  4. लीक्स रिपोर्ट के मुताबिक सीरीज का प्रो मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है। 
  5. वहीं इसका Pro+ मॉडल MediaTek Dimensity 7350 Pro चिपसेट के साथ आ सकता है। 
  6. फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro+ मॉडल में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। 
  7. इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में 5000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसमें कंपनी 45W की फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट दे सकती है।  

यह भी पढ़ें- BSNL ने बढ़ाई जियो-एयरटेल की टेंशन, सिर्फ 107 रुपये के प्लान में ग्राहकों को मिलेगी 35 दिन की वैलिडिटी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक