1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung ने चीनी कंपनियों के उड़ाए होश, 10000 रुपये से कम में लॉन्च किया धांसू फीचर वाला स्मार्टफोन

Samsung ने चीनी कंपनियों के उड़ाए होश, 10000 रुपये से कम में लॉन्च किया धांसू फीचर वाला स्मार्टफोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Sep 04, 2024 01:37 pm IST,  Updated : Sep 04, 2024 01:37 pm IST

Samsung ने चीनी कंपनियों के बढ़ते प्रभुत्व को कम करने के लिए भारतीय बाजार में सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च किया है। 6.7 इंच के बड़े डिस्प्ले, 50MP कैमरा वाले इस फोन की कीमत 10 हजार रुपये से भी कम है।

Samsung Galaxy A06 launched in India- India TV Hindi
Samsung Galaxy A06 launched in India Image Source : SAMSUNG INDIA

Samsung ने भारतीय बाजार में एक और सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का मार्केट शेयर पहले के मुकाबले काफी कम हो गया है, जिसे देखते हुए कंपनी ने एक और सस्ते फोन को बाजार में उतारा है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन Xiaomi, Realme, Vivo जैसे चीनी ब्रांड के सस्ते फोन को कड़ी टक्कर देगा। Galaxy A06 के नाम से लॉन्च हुए इस फोन में 6.7 इंच के बड़े डिस्प्ले समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

कितनी है कीमत?

सैमसंग का यह बजट स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB और  4GB RAM + 128GB में आता है। फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है। इस फोन को ब्लैक, गोल्ड और लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

मिलेंगे ये फीचर्स

  1. Samsung Galaxy A06 में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। इस फोन के डिस्प्ले में ट्रेडिशनल वाटरड्रॉप नॉच फीचर दिया गया है। डिस्प्ले का रेजलूशन 720 x 1600 पिक्सल है।
  2. यह फोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसमें 4GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
  3. फोन की इंटरनल स्टोरेज को 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।
  4. इस फोन में डुअल 4G सिम कार्ड के साथ-साथ डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड का स्लॉट मिलेगा।
  5. सैमसंग का यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड OneUI 6 पर काम करता है।
  6. फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा इसमें 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है।
  7. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग के इस फोन में 8MP का कैमरा मिलता है।
  8. Samsung Galaxy A06 में 5000mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 25W USB Type C वायर्ड चार्जिंग फीचर मिलेगा।
  9. फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स मिलेंगे।
  10. सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Apple का बड़ा फैसला, सस्ते iPhone SE 4 में भी मिलेगा यह प्रीमियम फीचर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक