1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 630 रुपये की EMI में मिल रहा Samsung का AI फीचर वाला फोन, Amazon पर ऑफर्स की बारिश

630 रुपये की EMI में मिल रहा Samsung का AI फीचर वाला फोन, Amazon पर ऑफर्स की बारिश

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 04, 2025 06:00 am IST,  Updated : Apr 04, 2025 06:00 am IST

Samsung के हाल में लॉन्च हुए AI फीचर वाले स्मार्टफोन की खरीद पर दमदार ऑफर दिया जा रहा है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन 630 रुपये की EMI में घर लाया जा सकता है।

Samsung Galaxy M Series- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी M सीरीज Image Source : FILE

Samsung Galaxy M16 5G की कीमत में भारी कटौती की गई है। सैमसंग के इस AI फीचर वाले बजट स्मार्टफोन को महज 630 रुपये की शुरुआती EMI में खरीदा जा सकता है। सैमसंग ने अपने इस स्मार्टफोन को कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर इस स्मार्टफोन की खरीद पर कई तरह के दमदार ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। सैमसंग का यह फोन सुपर AMOLED डिस्प्ले, 5000mAh की बैटरी जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है।

Samsung Galaxy M16 5G पर ऑफर

सैमसंग का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है। इसमें 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 4GB RAM + 128GB में आता है। इसके 6GB RAM वाले वेरिएंट की कीमत 12,998 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 14,498 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट फिलहाल सेल के लिए उपलब्ध नहीं है। 

ई-कॉमर्स वेबसाइट पर सैमसंग के इस स्मार्टफोन को 630 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं। ICICI बैंक कार्ड से फोन खरीदने पर यूजर्स को कैशबैक का भी लाभ मिलेगा। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, ग्रीन और पिंक में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy M16 5G के फीचर्स

सैमसंग का यह मिड बजट स्मार्टफोन 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले फुल एचडी (FHD+) रेजलूशन और 90Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन की मोटाई 7.9mm है। कंपनी ने इस फोन का कैमरा डिजाइन रिफ्रेश किया है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB रैम और 128GB तक का सपोर्ट मिलेगा।

सैमसंग का यह फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है। फोन में चार्जिंग के लिए USB Type C 25W का सपोर्ट दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Samsung OneUI 7 पर काम करता है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिलता है। इसके साथ 5MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़ें - Samsung के इन सस्ते फोन में भी आया AI फीचर, बदल जाएगा यूजर्स का एक्सपीरियंस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक