स्मार्टफोन पुराना हो गया है और एक नया स्मार्टफोन लेने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन बजट ने परेशान कर रखा है तो गुड न्यूज है। इस समय आप सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy S23 FE 256GB को बेहद सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन की कीमत इसकी रियल प्राइस से काफी नीचे आ चुकी है। ऐसे में अगर आपका बजट कम भी है तो आप एक फ्लैगशि फीचर वाला फोन खरीद सकते हैं।
आपको बता दें कि Samsung Galaxy S23 FE एक दमदार स्मार्टफोन है। इसमें आपको Samsung Galaxy S23 5G जैसे एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलते हैं। यह एक ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें आपको शानदार कैमरा, ओटीटी स्ट्रीमिंग के लिए शानदार डिस्प्ले और हाई स्पीड परफॉर्मेंस वाला प्रोसेसर मिलता है। ऐसे में आपके पास इस समय इसे खरीदने के लिए शानदार मौका है।
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर में Samsung Galaxy S23 FE का 256GB वेरिएंट इस समय 84,999 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है। कंपनी एक बार फिर से इसकी कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। ग्राहकों को इस समय इस पर 60% का तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ऑफर के साथ आप इस स्मार्टफोन को सिर्फ 33,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy S23 FE 256GB पर आपको फ्लैट डिस्काउंट के साथ साथ बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दिए जा रहे हैं। अगर आप Flipkart Axis Bank Credit Card से इस फोन को खरीदते हैं तो आपको 5% का कैशबैक मिल जाएगा। आप इस फोन को 5667 रुपये की मंथली नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन पर मिलने वाले एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो अपने पुराने फोन को 20 हजार रुपये से ज्यादा कीमत में एक्सेंज करा सकते हैं।
हालांकि एक्सचेंज ऑफर की पूरी वैल्यू वैल्यू पाने के लिए आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन बेस्ट होनी चाहिए। अगर आपका पुराना फोन डैमेज होगा तो आपको एक्सचेंज वैल्यू कम मिलेगी।
संपादक की पसंद