Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 53% Price Cut के साथ मिल रहा है Samsung Galaxy S23 FE, नई सेल में औंधे मुंह गिरी कीमत

53% Price Cut के साथ मिल रहा है Samsung Galaxy S23 FE, नई सेल में औंधे मुंह गिरी कीमत

Written By: Gaurav Tiwari Published : Jun 02, 2025 08:23 pm IST, Updated : Jun 02, 2025 08:23 pm IST

Samsung के प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S23 FE 5G की कीमत में बड़ी कटौती हुई है। अमेजन ने इस तगड़े फोन में 50% से ज्यादा का डिस्काउंट ऑफर लाइव कर दिया है। आपके पास सस्ते में इस फोन को खरीदने का शानदार मौका है।

Samsung Galaxy S23 FE, Samsung Galaxy S23 FE Price drop, Samsung Galaxy S23 FE Price cut- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत में आई भारी गिरावट।

साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग के पास अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स मौजूद है। कंपनी अपने ग्राहकों की सहूलियत और जरूरत के मुताबिक सस्ते और महंगे दोनों ही तरह के स्मार्टफोन्स ऑफर करती है। अगर आप सैमसंग का एक प्रीमियम स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो Samsung Galaxy S23 FE 5G की तरफ से जा सकते हैं। यह स्मार्टफोन करीब 80 हजार रुपये में मिलता है लेकिन अब इसकी कीमत में बड़ा प्राइस कट कर दिया गया है। 

Samsung Galaxy S23 FE 5G एक ड्यूरेबल स्मार्टफोन है जिसमें आपको शानदार बिल्ड क्वालिटी, स्टाइलिश डिजाइन और दमदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल में शानदार ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें आपको चार अलग-अलग कलर ऑप्शन मिलते हैं। अगर आप एक नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह शानदार फोन हो सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इस स्मार्टफोन पर धमाकेदार ऑफर दे रहा है जिससे आप इसे 50% से ज्यादा छूट के साथ खरीद सकते हैं। 

Samsung Galaxy S23 FE 5G धड़ाम हुई कीमत

Samsung Galaxy S23 FE 5G अमेजन में इस समय 79,999 रुपये की कीमत में लिस्ट है। लेकिन अब इसे आधे से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। अमेजन अपने करोड़ों खरीदारों को इस स्मार्टफोन पर 53% का धमाकेदार डिस्काउंट दे रहा है। अगर आप सिर्फ इस फ्लैट डिस्काउंट ऑफर का फायदा लेते हैं तो इस फ्लैगशिप फोन को सिर्फ 37,650 रुपये में ही खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी इसमें 1882 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रही है जिसमें आप एक्स्ट्रा बचत कर पाएंगे।

पुराना स्मार्टफोन कराएगा भारी बचत

अगर आप नया फोन खरीद रहे हैं तो आपका पुराना फोन आपका बड़ा फायदा करा सकता है। अमेजन Samsung Galaxy S23 FE 5G की खरीदारी पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। आप अपने पुराने फोन को 35,300 रुपये तक की कीमत में एक्सचेंज कर सकते हैं। अगर आपको इस ऑफर में 10 हजार रुपये का भी फायदा मिल जाता है तो आप Samsung Galaxy S23 FE 5G को करीब 25 हजार रुपये में ही खरीद पाएंगे। 

Samsung Galaxy S23 FE 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy S23 FE 5G को सैमसंग ने 2023 अक्तूबर महीने में लॉन्च किया था। इसमें Galaxy S23 की ही तरह एल्यूमिनियम डिजाइन और बैक में ग्लास पैनल मिलता है। पानी और धूल से सुरक्षित रखने के लिए इसमें IP68 की रेटिंग भी दी गई है। इस फोन में 6.4 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है जिसमें Dynamic AMOLED पैनल दिया गया है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 5 दिया गया है।

Samsung Galaxy S23 FE 5G आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 पर रन करता है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Exynos 2200 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में सैमसंग ने 8GB की रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें कंपनी ने 50+8+12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 10 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। सैमसंग ने इसमें 4500mAh की बड़ी बैटरी दी है जो कि 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें- 1.5 टन Split AC की कीमत में भारी गिरावट, Flipkart ने 55% तक की कर दी भारी कटौती

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement