जब भी कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन का जिक्र होता है तो Samsung Galaxy S23 Ultra का नाम टॉप पर आता है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन चंद्रमा की फोटो खीचने वाला फोन से भी पहचानते हैं। अगर आप एक ऐसा फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं जो कैमरा सेगमेंट में बेस्ट हो तो आपके पास Samsung Galaxy S23 Ultra को खरीदने का सबसे बढ़िया मौका है। इसके दाम पहले से काफी ज्यादा कम हो चुके हैं।
Samsung Galaxy S23 Ultra में आपको प्रीमियम डिजाइन के साथ-साथ फ्लैगशिप लेवल के दमदार फीचर्स भी मिलते हैं। इस स्मार्टफोन में आप डेली रूटीन के कामों के साथ गेमिंग जैसे हैवी टास्क भी बेहद आसानी से कर सकते हैं। इसके अलावा यह स्मार्टफोन वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए भी बेस्ट है।
200MP कैमरा और बड़ी स्टोरेज वाले इस स्मार्टफोन में फ्लैगशिप लेवल का प्रोसेसर दिया गया है। इससे आप सालों तक टॉप नॉच परफॉर्मेंस की उम्मीद कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट से आप इसे अब तक के सबसे बड़ी हैवी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। आइए जानते Samsung Galaxy S23 Ultra पर मिलने वाले लेटेस्ट प्राइस कट ऑफर के बारे में...
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को Samsung Galaxy S23 Ultra को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका दिया है। इस स्मार्टफोन को 256GB वेरिएंट इस समय वेबसाइट पर 149999 रुपये पर लिस्टेड है लेकिन, अभी इसे आप 47% के फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। डिस्काउंट ऑफर में Samsung Galaxy S23 Ultra आपको सिर्फ 78,890 रुपये का मिल जाएगा। यह ऑफर ग्रीन कलर वेरिएंट पर दिया जा रहा है। अगर आप कोई दूसरा कलर ऑप्शन चुनते हैं तो प्राइस में थोड़ा बहुत फर्क पड़ सकता है।
बैंक ऑफर में आपको एक्स्ट्रा पैसे बचाने का भी मौका मिलेगा। अगर आप Flipkart Axis Bank Credit Card को चुनते हैं तो आपको 5% का कैशबैक मिल जाएगा। इसके साथ ही आप इस स्मार्टफोन को 3,165 रुपये की मंथली ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।
संपादक की पसंद