अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत में बड़ी कटौती हुई है। 200 मेगापिक्सल कैमरे वाले इस फोन को आप अब तक की सबसे कम कीमत में खरीद सके हैं। अब आपको इसे खरीदने के लिए लाख रुपये कलेक्ट करने की जरूरत नहीं है। इसमें आपको शानदार कैमरा सेटअप के साथ दमदार फीचर्स मिलते हैं।
ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों ने ही Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में बड़ा प्राइस कट किया है। अगर आप कंटेंट क्रिएटर हैं और DSLR लेवल की फोटोग्राफी या फिर वीडियोग्राफी करना चाहते हैं तो आप इस स्मार्टफोन की तरफ जा सकते हैं। आइए आपको 200 मेगापिक्सल वाले फोन पर मिलने वाले धांसू ऑफर्स के बारे में बताते हैं।
Samsung Galaxy S24 Ultra 256GB को फ्लिपकार्ट में 1,34,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। कंपनी ने इसकी कीमत में 33% की बड़ी कटौती कर दी है। अब आप इसे सबसे कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। 33 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ आप इसे सिर्फ 89,989 रुपये में खरीद सकते हैं। अगर आप इसे Flipkart Axis Bank Credit Card से खरीदते हैं तो आपको 5% का कैशबैक ऑफर भी मिल जाएगा। अगर आप और अधिक बचत करना चाहते हैं तो एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा ले सकते हैं।
Samsung Galaxy S24 Ultra 256GB पर अमेजन के डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो यह फोन प्लेटफॉर्म पर 1,34,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। कंपनी ग्राहकों को इस फोन पर 34% का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इस फ्लैट डिस्काउंट ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 88,900 रुपये की कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
अमेजन फ्लैट डिस्काउंट के साथ दूसरे कई ऑफर्स भी दे रहा है। आपको 26500 रुपये से ज्यादा का कैशबैक ऑफर और बैंक कार्ड्स पर इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। आपको बता दें कि अमेजन ग्राहकों को इस प्रीमियम फोन पर धमाकेदार एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। अगर आपके पास पुराना फोन है तो आप इसे 88,900 रुपये तक की कीमत में एक्सचेंज कर सकते हैं। अगर आपको इस ऑफर की पूरी वैल्यू मिल जाती है तो आप इसे करीब 20 हजार रुपये में ही खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 25% टैरिफ लगने के बाद भी अमेरिका से बेहद सस्ते रहेंगे भारत में बने iPhone, जानें वजह
संपादक की पसंद