1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S25 5G के नए फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें कब तक होगा लॉन्च

Samsung Galaxy S25 5G के नए फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें कब तक होगा लॉन्च

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Oct 10, 2024 03:44 pm IST,  Updated : Oct 10, 2024 03:44 pm IST

साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग अपने ग्राहकों के लिए जल्द ही एक नई स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च कर सकता है। कंपनी की अगली फ्लैगशिप सीरीज Samsung Galaxy S25 5G होगी। इस सीरीज को अलग साल के शुरुआती महीनों में लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S25 5G, Samsung Galaxy S25 5G Launch, Samsung Galaxy S25 5G Launch Date- India TV Hindi
सैमसंग जल्द लॉन्च करेगा गैलेक्सी एस25 सीरीज। Image Source : फाइल फोटो

सैमसंग ने इस साल की शुरुआत में फ्लैगशिप सीरीज Samsung Galaxy S24 को लॉन्च किया था। अब अपकमिंग सीरीज Galaxy S25 5G को लेकर भी लीक्स आनी शुरू हो गई हैं। सैमसंग की तरफ से फिलहाल अभी Samsung Galaxy S25 सीरीज को लेकर किसी तरह की जानकारी शेयर नहीं की गई है लेकिन इसको लेकर लीक्स आने लगी हैं। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में अपकमिंग फोन की डिस्प्ले डिटेल सामने आई है। 

माना जा रहा है कि इसमें Galaxy S24 5G की तुलना में कहीं बेहतर फीचर्स मिल सकते हैं। डिस्प्ले डिटेल्स लीक होने के साथ ही इसकी लॉन्चिंग डेट को लेकर भी बड़ी डिटेल सामने आई है। सैमसंग Galaxy S25 सीरीज के कैमरा सेटअप में भी बड़ा बदलाव कर सकता है। आइए आपको अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज के बारे में डिटेल से बताते हैं। 

कंपनी लॉन्च कर सकती है 3 स्मार्टफोन्स

साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग Samsung Galaxy S25 5G को 2025 की शुरुआत में लॉन्च कर सकता है। कंपनी पहले की तरह इस सीरीज में भी तीन स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर सकती है। इसमें Samsung Galaxy S25, Samsung Galaxy S25 Plus और Samsung Galaxy S25 Ultra शामिल हो सकते हैं। 

लीक्स रिपोर्ट की मानें तो इस बार सैमसंग Galaxy S25 5G सीरीज को बेहद पतले बेजल्स के साथ पेश कर सकती है। इसमें कंपनी .2mm पतला बेजल दे सकती है। सीरीज के बेस और प्लस मॉडल में यूजर्स को EXynos का चिपसेट मिल सकता है। वहीं दूसरी तरफ Galaxy S25 Ultra मॉडल को कंपनी Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट के साथ पेश कर सकती है। हालांकि सीरीज के स्मार्टफोन्स का डिजाइन पहले की ही तरह का हो सकता है। 

Samsung Galaxy S25 5G के स्पेसिफिकेशन्स

  1. Samsung Galaxy S25 5G में  6.3 इंच का सुपर डायनेमिक एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है। 
  2. Samsung Galaxy S25 5G Plus को कंपनी ने 6.8 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। 
  3. सीरीज के अल्ट्रा मॉडल में इस बार 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है। 
  4.  Samsung Galaxy S25 5G के तीनों ही वेरिएंट में 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। 
  5. लीक्स की मानें तो अल्ट्रा मॉडल में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसमें 50 MP का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। 
  6. सीरीज के बेस मॉडल में 12MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। 
  7. Samsung Galaxy S25 5G सीरीज को पॉवर देने के लिए 4900mAh की बैटरी मिल सकती है। 
  8. Samsung Galaxy S25 5G Ultra में 5000mAh की बैटरी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें-  डुअल डिस्प्ले वाले Lava Agni 3 5G की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक