1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy Z Flip 5 अगले महीने होगा लॉन्च, कीमत और स्पेक्स को लेकर हुआ नया खुलासा

Samsung Galaxy Z Flip 5 अगले महीने होगा लॉन्च, कीमत और स्पेक्स को लेकर हुआ नया खुलासा

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 25, 2023 07:57 am IST,  Updated : Jun 25, 2023 07:57 am IST

लीक्स की मानें तो सैंगसंग गैलेक्सी जी फ्लिप 5 में यूजर्स को आउटर डिस्प्ले में गूगल मैप का भी सपोर्ट मिल सकता है। samsung galaxy unpacked इवेंट में कंपनी Galaxy Watch 6 series को भी लॉन्च कर सकती है।

smartphone,Tech news, Samsung Galaxy Z Flip 5, Samsung Galaxy Z Flip 5 launch date- India TV Hindi
सैमसंग के इस फ्लिप स्मार्टफोन में आउटर साइड में यूजर्स को बड़ी डिस्प्ले मिल सकती है। Image Source : फाइल फोटो

Samsung Galaxy Z Flip 5 Latest Update : टेक दिग्गज सैमसंग बहुत जल्द अपना एक नया फ्लिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। कंपनी जुलाई महीने के लास्ट में अपना अनपैक्ड इवेंट ऑर्गनाइज कर रही है। माना जा रहा है कि इसी इवेंट में सैमसंग Samsung Galaxy Z Flip 5 को भी लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले ही इस फ्लिप फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन सामने आ चुकी हैं। अपकमिंग Galaxy Z Flip 5 को कंपनी Galaxy Z Flip 4 की कीमत पर ही लॉन्च कर सकती है। लीक्स की मानें तो Galaxy Z Flip 5 भारत में करीब 80 हजार रुपये की प्राइस रेंज में मिल सकता है। 

samsung galaxy unpacked event 2023 में Galaxy Z Fold 5 को भी मार्केट में लॉन्च कर सकती है। यहां हम आपको Galaxy Z Flip 5 के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं। अगर सैमसंग गैलेक्सी जी 4 की प्राइस ब्रैकेट में लॉन्च करती है तो यह उन लोगों के लिए गुड न्यूज है जो फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं।

लीक्स की मानें तो सैंगसंग गैलेक्सी जी फ्लिप 5 में यूजर्स को आउटर डिस्प्ले में गूगल मैप का भी सपोर्ट मिल सकता है। samsung galaxy unpacked इवेंट में कंपनी Galaxy Z Fold 5, Galaxy Tab S9 सीरीज और Galaxy Watch 6 series को भी लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इस बार Galaxy Z Flip 5 में पहले की तुलना में काफी बड़ा डिस्प्ले दिया है। 

Samsung Galaxy Z Flip 5  के स्पेसिफिकेशन्स

  1. Samsung Galaxy Z Flip 5 में ग्राहकों को इनर साइड में 6.7 इंच का फुल एचडी एमोलेड पैनल मिलेगा।
  2. इनर डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट भी दिया जा सकता है।
  3. स्टोरेज के लिए इसमें 128GB और 256GB का ऑप्शन मिल सकता है।
  4. कैमरा सेक्शन की बात करें तो Galaxy Z Flip 5 के रियर साइड में 12-12 मेगापिक्सल के दो कैमरे मिलेंगे।
  5. Galaxy Z Flip 5 को पॉवर देने के लिए इसमें 3700mAh की बैटरी का सपोर्ट मिलेगा जो 25W की फास्ट चार्जिंग से चार्ज होगा। 

यह भी पढ़ें- अमेरिका भारत को देगा अपनी खास GE-F414 टेक्नोलॉजी, कई गुना मजबूत हो जाएगा डिफेंस सिस्टम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक