1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung के नए फोल्डेबल फोन की भारत में शुरू हुई सेल, 8 हजार रुपये तक की होगी बचत

Samsung के नए फोल्डेबल फोन की भारत में शुरू हुई सेल, 8 हजार रुपये तक की होगी बचत

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 07, 2026 05:28 pm IST,  Updated : Aug 07, 2026 05:28 pm IST

Samsung Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 की सेल भारत में शुरू हो गई है। कंपनी इन नए फोल्डेबल फोन की खरीद पर 8,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

सैमसंग गैलेक्सी जेड...- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 Image Source : INDIA TV

Samsung के पिछले महीने लॉन्च हुए नए फोल्डेबल फोन की सेल भारत में शुरू हो गई है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने इस साल तीन फोल्डेबल फोन पेश किए हैं, जिनमें Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 के साथ-साथ Galaxy Z Fold 8 Ultra शामिल हैं। ये तीनों ही फोल्डेबल फोन नए हिंज के साथ आते हैं। कंपनी ने इनमें पिछले सभी फोल्डेबल डिवाइस के मुकाबले बड़ा अपग्रेड किया है। सैमसंग के ये फोन अब भारत में ओपन सेल के लिए उपलब्ध हैं।

क्या है सेल ऑफर?

Samsung Galaxy Z Fold 8 को भारत में 1,79,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में आता है। इसकी खरीद पर 8,000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। कंपनी फोन की खरीद पर 7000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। वहीं, पुराने फोन को एक्सचेंज कराने पर 8,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। डिस्काउंट के बाद इसे 1,71,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं।

  • 12GB RAM + 256GB - 1,79,999 रुपये
  • 12GB RAM + 512GB - 1,99,999 रुपये
  • 16GB RAM + 1TB- 2,39,999 रुपये 

Samsung Galaxy Z Fold 8 series
Image Source : INDIA TVसैमसंग के नए फोल्डेबल फोन

Samsung Galaxy Z Fold Ultra को 1,99,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन भी तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में आता है। इसकी खरीद पर भी 8,000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा 7000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। वहीं, पुराने फोन को एक्सचेंज कराने पर 8,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। इसे 1,91,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं।

  • 12GB RAM + 256GB - 1,99,999 रुपये
  • 12GB RAM + 512GB - 2,19,999 रुपये
  • 16GB RAM + 1TB- 2,59,999 रुपये 

Samsung Galaxy Z Flip 8 को भारत में 1,24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में आता है। इसकी खरीद पर 5,000 रुपये तक का कैशबैक और 4,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इसे 1,19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। सैमसंग के ये फोल्डेबल फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन, फ्लिपकार्ट, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल आदि पर सेल के लिए उपलब्ध हैं।

  • 12GB RAM + 256GB - 1,24,999 रुपये
  • 12GB RAM + 512GB - 1,44,999 रुपये

Galaxy Watch 9, Watch Ultra 2 की सेल भी शुरू

सैमसंग के प्रीमियम Watch Ultra 2 को 64,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इसकी खरीद पर 9,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, Galaxy Watch 9 को 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इसकी खरीद पर 6,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Huawei ने लॉन्च किया 10100mAh बैटरी वाला टैबलेट, कीमत 25999 रुपये से शुरू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक