Samsung New Gaming Monitor: टेक दिग्गज सैमसंग ने भारत में अपना नया गेमिंग मॉनिटर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने बाजार में Odyssey G9 OLED को गेमर्स के लिए पेश कर दिया है। लेटेस्ट गेमिंग मॉनीटर फरवरी में लॉन्च हुए Samsung Odyssey G8 gaming monitors का अपग्रेडेड वर्जन है। इसमें कंपनी ने 49 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले दिया है।
बता दें कि सैमसंग की तरफ से आने वाला यह पहला OLED गेमिंग मॉनीटर है। सैमसंग ने इसमें व्यूइंग एक्सपीरियंस को इनहैंस करने के नले डुएल क्वॉड हाई डेफिनेशन रेजोल्यूशन दिया है। इसे मेटल फ्रेम के साथ स्लिम डिजाइन में तैयार किया गया है। मॉनीटर के बैक पैनल में गेमर्स को CoreSync और Core Lighting+ मिलता है। इसकी मदद से डिस्प्ले पर दिख रहे कलर्स बैक पर दिखते हैं।
सैमसंग ने इस प्रीमियम Samsung Odyssey G95SC OLED मॉनीटर को मार्केट में 1 लाख 99 हजार 999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। आप इसे सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से खरीद सकते हैं। लॉन्च ऑफर में कंपनी कुछ सेलेक्टेड बैंक कार्ड पर इसमें 3500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दे रही है।
संपादक की पसंद