Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. लो बजट वालों की टेंशन खत्म, Samsung ला रहा है दमदार फीचर वाले दो सस्ते स्मार्टफोन्स

लो बजट वालों की टेंशन खत्म, Samsung ला रहा है दमदार फीचर वाले दो सस्ते स्मार्टफोन्स

Written By: Gaurav Tiwari Published : Aug 04, 2024 01:22 pm IST, Updated : Aug 04, 2024 02:13 pm IST

अगर आप किसी पॉपुलर ब्रैंड का एक सस्ता स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग जल्द ही भारतीय बाजार में दो सस्ते लेकिन दमदार स्मार्टफोन्स पेश कर सकता है। दोनों ही स्मार्टफोन्स की कीमत 10 हजार रुपये से काफी कम हो सकती है। दोनों ही स्मार्टफोन डुअल सिम पोर्ट के साथ आएंगे।

samsung galaxy m05, samsung galaxy f05, samsung galaxy m04, samsung galaxy f04- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो सैमसंग जल्द लॉन्च करेगा दमदार फीचर वाले दो सस्ते स्मार्टफोन्स।

बाजार में स्मार्टफोन्स की भरमार है। आए दिन कोई न कोई नया स्मार्टफोन लॉन्च होता रहता है। महंगे स्मार्टफोन खरीदना हो तो हमारे पास कई सारे पॉपुलर ब्रैंड्स के फ्लैगशिप स्मार्टफोन के ऑप्शन रहते हैं। लेकिन, जब सस्ते स्मार्टफोन खरीदने की बात हो तो अच्छे फीचर्स वाला फोन तलाशना काफी मुश्किल वाला काम हो जाता है। अगर आप भी एक कम दाम में एक दमदार फीचर वाला फोन तलाश रहे हैं तो अच्छी खबर है। सैमसंग अपने फैंस के लिए दो सस्ते स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रहा है। 

हाल ही में सैमसंग की तरफ से भारतीय बाजार में Samsung Galaxy F14 को लॉन्च किया गया है। यह एक 4G स्मार्टफोन है। अब कंपनी दो सस्ते स्मार्टफोन Samsung Galaxy M05 और Samsung Galaxy F05 को लॉन्च करने जा रही है। दोनों ही फोन्स BIS सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट हो चुके हैं इसलिए जल्द ही ये मार्केट में एंट्री कर सकते हैं। 

BIS की लिस्टिंग की मानें तो Galaxy F05 को मॉडल नंबर SM-E055F/DS नंबर के साथ जबकि GAlaxy M05 को मॉडल नंबर SM-M055F/DS के साथ स्पॉट किया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन डुअल सिम कार्ड सपोर्ट के साथ पेश किए जाएंगे। कंपनी इन दोनों ही स्मार्टफोन्स को लो बजट सेगमेंट में पेश कर सकती है। 

Samsung Galaxy M04 के फीचर्स

  1. Samsung Galaxy M04 में कंपनी 6.5 इंच का LCD डिस्प्ले दे सकती है। 
  2. डिस्प्ले में आपको एचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ 90Hz तक का रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
  3. इस स्मार्टफोन को Helio P35 सीपीयू के साथ पेश किया जा सकता है। 
  4. लो बजट का फोन है इसलिए इसमें 4GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। 
  5. रियर पैनल में डुअल कैमरा सेटअप होगा जिसमें 13+2 मेगापिक्सल का सेंसर मिल सकता है। 
  6. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। 
  7. स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। 

Samsung Galaxy F04 के संभावित फीचर्स

  1. Samsung Galaxy F04 में भी आपको 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी जा सकती है। 
  2. इसमें भी आपको Galaxy M05 की ही तरह 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। 
  3. इसमें परफॉर्मेंस के लिए मीडिया टेक हीलियो P35 प्रोसेसर मिल सकता है। 
  4. इस स्मार्टफोन में 4GB की रैम का सपोर्ट होगा लेकिन रैम को 8GB तक बढ़ा सकेंगे। 
  5. स्मार्टफोन 64GB स्टोरेज के साथ मार्केट में एंट्री कर सकता है। मेमोरी को भी एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकेंगे। 
  6. इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 12 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर होंगे। 
  7. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें भी 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। 
  8. स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इस सस्ते फोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। 

यह भी पढ़ें- TRAI के नए नियम से करोड़ों यूजर्स की मौज, मोबाइल सर्विस बंद होने पर ग्राहकों को मिलेगा मुआवजा

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement