1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Starlink की इन-फ्लाइट WiFi पर तीखी बहस, एयरलाइंस कंपनी के CEO ने Elon Musk को बताया 'इडियट', जानें पूरा मामला

Starlink की इन-फ्लाइट WiFi पर तीखी बहस, एयरलाइंस कंपनी के CEO ने Elon Musk को बताया 'इडियट', जानें पूरा मामला

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 20, 2026 07:44 am IST,  Updated : Jan 20, 2026 08:08 am IST

स्टारलिंक की इन-फ्लाइट सर्विस को लेकर एलन मस्क और Ryanair के CEO के बीच तीखी बहस हुई, जिसमें उन्होंने एक-दूसरे को 'इडियट' कह दिया है।

Elon Musk- India TV Hindi
एलन मस्क की तीखी बहस Image Source : ELON MUSK X

Starlink की सैटेलाइट सर्विस और इन-फ्लाइट WiFi को लेकर एयरलाइंस कंपनी के CEO और एलन मस्क के बीच तीखी बहस हुई। दोनों ने एक-दूसरे को 'इडियट' कह दिया है। आयरलैंड बेस्ड लो-कॉस्ट एयरलाइंस Ryanair के सीईओ माइकल ओ लेरी ने एलन मस्क के स्टारलिंक इन-फ्लाइट WiFi सर्विस में निवेश करने से मना कर दिया है, जिसकी वजह से एलन मस्क माइकल ओ लेरी पर भड़क गए और इसे मूर्खतापूर्ण डिसीजन बताया। मस्क ने Ryanair खरीदने में भी अपनी दिलचस्पी दिखाई है। आइए, जानते हैं पूरा मामला...

क्या है पूरा मामला?

स्टारलिंक दुनियाभर में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस मुहैया कराता है। एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक कई एयरलाइंस कंपनियों के फ्लाइट्स में इन-फ्लाइट WiFi सर्विस मुहैया कराती है। इनमें से एक Lufthansa Airlines भी शामिल है। एलन मस्क चाहते थे कि आयरलैंड बेस्ड Ryanair भी स्टारलिंक की इन-फ्लाइट WiFi सर्विस में निवेश करे। हालांकि, Ryanair के CEO माइकल ओ लेरी ने मस्क के इस प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया और कहा कि इसकी वजह से 2% की फ्यूल पेनाल्टी लग जाएगी।

Ryanair के सीईओ के इस फैसले को मस्क ने मूर्खातपूर्ण बताते हुए कहा कि अगर वो अपनी फ्लाइट में WiFi सर्विस मुहैया नहीं कराएंगे तो ग्राहकों को खो देंगे। एलन मस्क के इस तंज पर रिप्लाई करते हुए माइकल ओ लेरी ने उन्हें 'इडियट' कहा है। दरअसल, ओ लेरी का मानना है कि Ryanair एक शॉर्ट डिस्टेंस एयरलाइंस है और खास तौर पर बजट ग्राहकों के लिए है, जिसका किराया महज 15 पाउंड से शुरू होता है।

Starlink Inflight internet
Image Source : STARLINKस्टारलिंक इन-फ्लाइट इंटरनेट सर्विस

अगर, फ्लाइट में स्टारलिंक का WiFi सिस्टम लगया जाएगा तो फ्लाइट का वजन बढ़ जाएगा, जिसके लिए 2% का फ्यूल पेनाल्टी भरना होगा। Ryanair के सीईओ ने रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि हमें नहीं लगता है कि 1 घंटे की फ्लाइट के लिए ग्राहक WiFi सर्विस के लिए अतिरिक्त किराया देंगे। इसे टेस्ला के इन्वेस्टर Sawyer Merritt ने शेयर किया तो मस्क ने कहा कि इसकी वजह से Ryanair अपने ग्राहक खो देगा।

सोशल मीडिया पर तीखी बहस

Ryanair के सीईओ ने मस्क के रिप्लाई पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक एयरलाइंस कंपनी, जिसके बेड़े में 640 एयरक्राफ्ट हैं और सालाना 206 मिलियन पैसेंजर उनकी सेवाओं का इस्तेमाल करते हों इसकी वजह से कंपनी को हर साल 200 से 250 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त खर्चा बढ़ जाएगा। इसके लिए ग्राहक एक्स्ट्रा किराया नहीं देगें और हम इतना आर्थिक बोझ अफोर्ड नहीं कर सकते हैं।

अगर, ग्राहकों को इन-फ्लाइट WiFi सर्विस फ्री में मिलेगी तो वो इस्तेमाल करेंगे। बजट एयरलाइंस यूज करने वाले ग्राहक इसके लिए अतिरिक्त खर्च नहीं करेंगे। ओ लेरी के 'इडियट' वाले प्रतिक्रिया पर मस्क ने भी उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 'Utter idiot' कहा है।

मस्क खरीदेंगे Ryanair?

Ryanair के सीईओ के साथ हुई तीखी बहस के बीच एलन मस्क ने एयरलाइंस कंपनी को खरीदने का मन बना लिया है। मस्क ने अपने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट करते हुए कहा कि Ryanair खरीदो और इसे एक उपयोगी रूलर बनाओ। इसके बाद लोगों से इस पर वोटिंग करने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें - पॉपुलर ब्रांड का शॉकिंग डिसीजन, अब नहीं बनाएगा स्मार्टफोन, बदल जाएगा पूरा मार्केट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक