1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. स्विगी ने सर्वम AI के साथ साझेदारी की, अब अपनी भाषा में बोलकर करें ऑर्डर, टाइपिंग से मिली आजादी

स्विगी ने सर्वम AI के साथ साझेदारी की, अब अपनी भाषा में बोलकर करें ऑर्डर, टाइपिंग से मिली आजादी

 Published : Mar 25, 2026 08:00 pm IST,  Updated : Mar 25, 2026 08:00 pm IST

अब आप सिर्फ बोलकर खाना, किराने का सामान ऑर्डर कर सकते हैं या टेबल बुक कर सकते हैं क्योंकि स्विगी ने सर्वम AI के साथ साझेदारी करके कई भाषाओं में वॉयस-आधारित ऑर्डरिंग सुविधा शुरू की है।

Swiggy - India TV Hindi
स्विगी Image Source : PTI

Swiggy: इंस्टेंट फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने सर्वम AI के साथ साझेदारी की है और फूड डिलीवरी, इंस्टामार्ट और डाइनआउट में कई भाषाओं में वॉयस-आधारित ऑर्डरिंग सुविधा शुरू की है। यह फीचर यूजर्स को अपनी पसंदीदा भाषा में बोलकर खाना, किराने का सामान ऑर्डर करने और टेबल बुक करने की सुविधा देता है, जिससे डिजिटल कॉमर्स ज्यादा आसान हो जाता है। स्विगी ने बिना टाइप किए या ऐप का इस्तेमाल किए बिना आवाज से खाना ऑर्डर करने की सुविधा शुरू की है।

खबरों के मुताबिक स्विगी ने सर्वम AI के साथ साझेदारी की है। अब आप सिर्फ बोलकर खाना, किराने का सामान ऑर्डर कर सकते हैं या टेबल बुक कर सकते हैं, कुछ भी टाइप करने या ऐप इस्तेमाल करने की भी जरूरत नहीं है। आप अपनी भाषा चुनें, अपनी जरूरत बताएं और एआई असिस्टेंट बाकी काम संभाल लेगा।

स्विगी ने बिना टाइप किए या ऐप का इस्तेमाल किए बिना आवाज़ से खाना ऑर्डर करने की सुविधा शुरू की-

स्विगी ने इसे स्विगी की फूड डिलीवरी सेवाओं, इंस्टामार्ट और डाइनआउट पर लागू कर दिया है। एक खास बात यह है कि आप सामान्य फोन कॉल पर भी ऑर्डर दे सकते हैं, यानी इंटरनेट या ऐप के बिना भी आप ऑर्डर कर सकते हैं। स्विगी ने इंडस जैसे प्लेटफॉर्म पर बातचीत के जरिए खरीदारी की सुविधा भी विकसित की है, जहां आप एआई से चैट करके अपनी ज़रूरत की चीजें पा सकते हैं।

कई भारतीय भाषाओं का सपोर्ट

सर्वम का एआई भारत के लिए बिल्कुल आपके मुताबिक है क्योंकि यह 11 रीजनल भाषाओं को सपोर्ट करता है, इनके नामों में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली, मराठी भाषाएं शामिल हैं और इसलिए देश भर के लोग अपनी मातृभाषा में बात कर सकते हैं और उन्हें ऑर्डर देने के लिए अब अंग्रेजी से जूझने की जरूरत नहीं होगी।

रेजरपे से ऑपरेट होने वाला सीमलेस पेमेंट

इस सब के बीच पेमेंट करना भी बेहद आसान हो गया है। रेजरपे ने यह सुनिश्चित किया है कि यूपीआई (Reserve Pay) के माध्यम से भुगतान पूरी तरह से सुरक्षित और सरल हो, यहां तक ​​कि वॉइस ऑर्डर के लिए भी। कोई झंझट नहीं होगा, आपको बस बोलना है, ऑर्डर करना है और भुगतान करना है, सब कुछ एक ही बार में हो जाएगा।

भारत के लिए यह एक बड़ा बदलाव है। ज्यादातर ऐप्स अभी भी अंग्रेजी पर निर्भर हैं लेकिन इससे बहुत से लोग इनके उपयोग करने में दिक्कतों का सामना करते रह जाते हैं। स्विगी के इस कदम से लाखों लोगों के लिए डिजिटल ऑर्डरिंग के दरवजे खुल गए हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो टाइप करने की तुलना में बोलने में ज्यादा कम्फर्टेबल हैं।

ये भी पढ़ें 

सैमसंग गैलेक्सी A37 और गैलेक्सी ए57 5जी हुए लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी सहित कई फीचर्स हैं खास 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक