1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Aadhaar Card में यूज होगी AI, ब्लॉकचेन और क्वांटम टेक्नोलॉजी, UIDAI ने तैयार किया रोडमैप

Aadhaar Card में यूज होगी AI, ब्लॉकचेन और क्वांटम टेक्नोलॉजी, UIDAI ने तैयार किया रोडमैप

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Nov 01, 2025 08:43 am IST,  Updated : Nov 01, 2025 08:43 am IST

आधार कार्ड को और भी ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए सरकार ने बड़ी तैयारी की है। UIDAI ने इसके लिए Aadhaar Vision 2032 की घोषणा की है। इसमें AI, ब्लॉकचेन और क्वांटम टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल का लक्ष्य रखा गया है।

Aadhaar Card, UIDAI, Aadhaar Vision 2032- India TV Hindi
आधार कार्ड Image Source : FREEPIK

Aadhaar Card जारी करने वाली एजेंसी UIDAI ने बड़ी प्लानिंग की है। सरकार आधार कार्ड में एडवांस टेक्नोलॉजी लाने की तैयारी कर रही है। इसे लेकर Aadhaar Vision 2032 का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। आधार कार्ड में AI, Blockchain और Quantum Technology को जोड़ा जाएगा, ताकि लोगों की पहचान को और भी सुरक्षित रखा जा सके। साथ ही, भविष्य की तकनीकि चुनौतियों के लिए इसे तैयार किया जा सके।

Aadhaar Vision 2032

रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने भारतीय नागरिक के डिजिटल पहचान प्रणाली आधार कार्ड को एक नए युग में ले जा रही है। UIDAI ने इसके लिए आधार विजन 2032 के नाम से एक नई योजना शुरू की है, जिसमें आधार कार्ड को एक मजबूत, सुरक्षित और आधुनिक तकनीक से लैस बनाने पर काम किया जाएगा। सरकारी एजेंसी ने नई टेक्नोलॉजी जैसे कि एआई, ब्लॉकचेन और क्वांटम कम्प्यूटिंग को इसमें शामिल करने की तैयारी की है। इसकी वजह से यूजर्स का डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी और साइबर सुरक्षा के वैश्विक मानकों के अनुरूप इसे तैयार किया जाएगा।

UIDAI की प्लानिंग

UIDAI ने इसके लिए एक एक्सपर्ट कमिटी गठित की है, जिसकी अध्यक्षता नीलकंठ मिश्रा कर रहे हैं। इस कमिटी में टेक्नोलॉजी, एकेडमिया और प्रशासन के क्षेत्र से कई विशेषज्ञों को शामिल किया गया है, जिनमें Sarvam AI के विवेक राघवन, Nutanix के धीरज पांडे और मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अनिल जैन आदि शामिल हैं। नीलकंठ मिश्रा की अगुवाई वाली यह टीम आधार विजन 2032 के लिए यह डॉक्यूमेंट तैयार करेगी। इस विजन का मकसद आधार कार्ड के अगले दशक की तकनीकि दिशा तैयार करना है।

आधार कार्ड होगा सुरक्षित

UIDAI ने यह नई रूपरेखा Digital Personal Data Protection (DPDP) एक्ट के अनुरूप होगी। इसका मुख्य उद्येश्य आधार सिस्टम को साइबर खतरों से सुरक्षित करना है। आधार यूजर्स के डेटा की गोपनीयता को और सशक्त करना है। Aadhaar Vision 2032 में एडवांस एनक्रिप्शन और नेक्स्ट जेनरेशन डेटा सिक्योरिटी टूल्स के इस्तेमाल पर जोर दिया है।

सरकारी एजेंसी का कहना है कि आधार विजन 2032 को सिर्फ तकनीकी बदलाव के लिए नहीं लाया जा रहा है, बल्कि यह एक बड़ा कदम है ताकि आधार कार्ड को फ्यूचर रेडी और लोगों को केंद्र में रखते हुए विकसित किया जाना है। यह अब सिर्फ हर भारतीय की पहचान का साधन नहीं है, बल्कि यह भारत की डिजिटल शक्ति का प्रतीक बन गया है।

यह भी पढ़ें -

Jio का 84 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे अफोर्डेबल प्लान, कम खर्च में मिल रहा बहुत कुछ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक