1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo T3x 5G की औंधे मुंह गिरी कीमत, अब इतने में मिल रहा 8GB रैम वाला धांसू स्मार्टफोन

Vivo T3x 5G की औंधे मुंह गिरी कीमत, अब इतने में मिल रहा 8GB रैम वाला धांसू स्मार्टफोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 03, 2025 09:50 am IST,  Updated : Jan 03, 2025 09:50 am IST

Vivo T3x 5G की कीमत में पहली बार कटौती की गई है। वीवो का यह बजट स्मार्टफोन अब लॉन्च प्राइस से सस्ते में खरीदा जा सकता है। वीवो का यह फोन 6000mAh की दमदार बैटरी, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज जैसे फीचर्स के साथ आता है।

Vivo T3x 5G- India TV Hindi
वीवो टी3 एक्स 5जी Image Source : INDIA TV

Vivo T3x 5G की कीमत में पहली बार प्राइस कट किया गया है। चीनी कंपनी ने फोन की कीमत में यह परमानेंट प्राइस कट किया है, जिसका मतलब है कि फोन की कीमत अब नहीं बढ़ेगी। वीवो का यह बजट 5G स्मार्टफोन पिछले साल अप्रैल में लॉन्च हुआ था। इसे 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ उतारा गया था। इसके अलावा फोन में 6,000mAh की बैटरी जैसे तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। प्राइस कट के बाद वीवो के इस फोन की कीमत अब कितनी रह गई है? आइए जानते हैं...

Vivo T3x 5G को 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसे 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स को की क्रमशः 14,999 रुपये और 16,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह फोन तीन कलर ऑप्शन- Crimson Bliss, Celestial Green और Sapphire Blue में आता है। वीवो ने अपने इस बजट 5G स्मार्टफोन की कीमत में 1,000 रुपये का फ्लैट प्राइस कट किया है। Price Cut के बाद वीवो का यह फोन अब 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 15,499 रुपये में मिलेगा।

Vivo T3x 5G के फीचर्स

यह फोन 6.72 इंच के बड़े LCD IPS डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। वीवो के इस बजट 5G स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। बजट सेगमेंट वाले इस 4nm प्रोसेसर को AnTuTu पर 561250 से ज्यादा स्कोर मिला है। यह फोन 8GB RAM और 128GB तक स्टोरेज के साथ आता है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। वहीं, इसकी RAM भी 8GB वर्चुअली बढाई जा सकती है।

यह स्मार्टफोन 6000mAh की दमदार बैटरी और 44W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है। फोन Android 14 पर बेस्ड Funtouch OS पर काम करता है। वीवो के इस सस्ते 5G स्मार्टफोन की खास बात यह है कि यह IP64 रेटेड है, जिसकी वजह से वाटर और डस्ट से प्रोटेक्शन मिलता है। वीवो के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा।

यह भी पढ़ें - 200MP, 300MP नहीं Samsung लॉन्च करेगा 500MP कैमरा वाला स्मार्टफोन, DSLR की होगी छुट्टी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक