1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo का एक और सस्ता फोन जल्द होगा लॉन्च, बैटरी और कैमरा की डिटेल लीक

Vivo का एक और सस्ता फोन जल्द होगा लॉन्च, बैटरी और कैमरा की डिटेल लीक

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 17, 2026 04:04 pm IST,  Updated : Jun 17, 2026 04:04 pm IST

Vivo T5 Lite 5G के फीचर्स सामने आए हैं। वीवो के इस फोन को 6500mAh की दमदार बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी पहले ही इस सीरीज में तीन फोन लॉन्च कर चुकी है।

Vivo T5 Lite 5G- India TV Hindi
वीवो टी5 लाइट (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : VIVO

Vivo जल्द ही अपना एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। यह फोन Vivo T5 सीरीज का सबसे अफोर्डेबल डिवाइस होगा। कंपनी पहले ही इस सीरीज में Vivo T5 के अलावा Vivo T5x और Vivo T5 Pro लॉन्च कर चुकी है। यह फोन Vivo T5 Lite के नाम से पेश किया जाएगा। इस फोन को कंपनी 20,000 रुपये की प्राइस रेंज में पेश कर सकती है।

Vivo T5 Lite के फीचर्स हुए लीक

वीवो के इस अफोर्डेबल फोन के फीचर्स XpertPick ने लीक किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन 6.74 इंच के HD+ LCD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। वहीं, फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक की हो सकती है। वहीं, फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जा सकता है।

मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

Vivo T5 Lite को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इसे 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 256GB में उतारा जा सकता है। इस फोन में 6,500mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है। साथ ही, 44W फास्ट चार्जिंग फीचर दिए जाने की उम्मीद है।

कैमरे की बात करें तो यह फोन 50MP के मेन कैमरा के साथ आ सकता है। इस फोन में 5MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में IP65 रेटिंग दी जा सकती है यानी फोन पानी और धूल-मिट्टी से खराब नहीं होगा। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो का यह फोन Twilight Shadow और Wave Blue कलर में आ सकता है।

Vivo T5 सीरीज में लॉन्च हो चुके अन्य फोन की बात करें तो Vivo T5x में 6.67 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह फोन 7200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं, इस सीरीज के प्रो मॉडल में कंपनी ने 9020mAh की बैटरी दी है, जबकि स्टैंडर्ड वेरिएंट में भी 7,200mAh की बैटरी मिलती है। ये तीनों ही फोन दमदार कैमरे और अन्य फीचर्स के साथ आते हैं। ये तीनों फोन भी मीडियाटेक के प्रोसेसर के साथ आते हैं।

यह भी पढ़ें - 10,999 रुपये में लॉन्च हुआ iPhone 17 Pro की तरह दिखने वाला फोन, फ्री में मिलेगा नेकबैंड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक