Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. वीवो कम दाम में ला रहा है दमदार Vivo Y28s 5G स्मार्टफोन, बाजार में जल्द देगा दस्तक

वीवो कम दाम में ला रहा है दमदार Vivo Y28s 5G स्मार्टफोन, बाजार में जल्द देगा दस्तक

Written By: Gaurav Tiwari Published : Jun 14, 2024 06:30 am IST, Updated : Jun 14, 2024 06:30 am IST

अगर आप वीवो बजट और मिड रेंज सेगमेंट में वीवो का एक नया स्मार्टफोन लेना चाह रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। वीवो अपने फैंस और ग्राहकों के लिए एक दमदार स्मार्टफोन जल्द लॉन्च कर सकता है। वीवो का अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo Y28s 5G होगा। इसमें यूजर्स को कम दाम में बेहतरीन फीचर्स मिलने वाले हैं।

Vivo, Vivo Y28s 5G, Vivo Y28s 5G launch detail, Vivo Y28s 5G price, Vivo Y28s 5G features- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो वीवो का नया फोन बाजार में जल्द दे सकता है दस्तक।

अगर आप वीवो के फैंस और एक नया स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। वीवो जल्द ही भारतीय बाजार में एक सस्ता लेकिन दमदार स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। वीवो का अपकमिंग फोन Vivo Y28s 5G होगा। इसके नाम से ही पता चलता है कि कंपनी इसे Y सीरीज के साथ पेश करेगी। 

Vivo Y28s 5G को लेकर पिछले कुछ समय में कई सारी लीक्स सामने आ चुकी हैं। हाल ही में यह स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन वेबसाइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टिंग से इसके स्पेसिफिकेशन्स को लेकर भी कुछ चीजें सामने आ चुकी हैं। 

अगर आप सस्ते बजट में एक फीचर प्रूफ स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। सर्टिफिकेशन साइट पर यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर V2346 के साथ स्पॉट किया गया है। इस फोन को वेबसाइट पर सिंगल कोर में 599 और मल्टी कोर में 1707 पॉइंट्स मिले हैं। लीक्स से पता चला है कि कंपनी ने इस परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया है। 

मिल सकता है तगड़ा प्रोसेसर

प्रोसेसर को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन इसके दूसरे फीचर्स को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह फोन MediaTek Dimensity 6300 या फिर Dimensity 6080 प्रोसेसर के साथ बाजार में एंट्री ले सकता है। इस प्रोसेसर के साथ इस फोन में 8GB तक की रैम दी जा सकती है। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा। 

वीवो की तरफ से फिलहाल अभी इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक्स की मानें तो कंपनी इसे इस महीने के अंत में या फिर जुलाई की शुरूआती सप्ताह में लॉन्च कर सकता है। वीवो का यह बजट सेगमेंट का स्मार्टफोन वीवो, ओप्पो, शाओमी को कड़ी टक्कर देगा। वीवो इसे 15 हजार रुपये के सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है। 

Vivo Y28s 5G के संभावित फीचर्स 

  1. Vivo Y28s 5G स्मार्टफोन 6.56 इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है। 
  2. Vivo Y28s 5G फुल एचडी डिस्प्ले पैनल के साथ आ सकता है जिसमें 720×1,612 पिक्सल  और साथ में 90Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। 
  3. Vivo Y28s 5G को कंपनी MediaTek Dimensity 6020 के साथ लॉन्च कर सकती है। 
  4. अगर इसके रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज मिलती है। 
  5. वीवो इस स्मार्टफोन को डुअल कैमरा सेटअप के साथ पेश कर सकता है जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। 
  6. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। 
  7. Vivo Y28s 5G को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी मिलेगी। 
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement