Vivo Y200 5G india launch: स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने पिछले कुछ महीने में कई सारे स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। कंपनी का यह सिलसिला अब भी जारी है। वीवो की तरफ से हर एक दो दिन में एक ने स्मार्टफोन की लॉन्च की खबर सामने आ जाती है। अब कंपनी एक नया स्मार्टफोन Vivo Y200 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वीवो कई दिनों से इसे टीज कर रही है। वीवो की तरफ से Vivo Y200 की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया गया है।
वीवो Vivo Y200 को 23 अक्टूबर को भारत में लॉन्च करेगी। कंपनी इसमें ग्राहकों को कई शानदार फीचर्स देने वाली है। माना जा रहा है कि इसे मिडरेंज बजट सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। वीवो अपने इस फोन से शाओमी, ओप्पो, सैमसंग को कड़ी टक्कर देने वाली है। कंपनी इसे कई कलर वेरिएंट में पेश करेगी।
वीवो Vivo Y200 को 'its my Style' टैगलाइन से टीज कर रही है। लॉन्च इवेंट से पहले ही इस स्मार्टफोन की कई सारी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। अगर आप फोटोग्राफी करते हैं तो इस स्मार्टफोन का कैमरा आपको खूब पसंद आने वाला है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में...
यह भी पढ़ें- iPhone 13 में 20 हजार रुपये से ज्यादा की तगड़ी छूट, कुछ ही समय के लिए यहां हैं बंपर ऑफर
संपादक की पसंद