1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vodafone Idea के करोड़ों यूजर्स की मौज, इस सस्ते प्लान में 84 दिन तक रिचार्ज की 'नो टेंशन'

Vodafone Idea के करोड़ों यूजर्स की मौज, इस सस्ते प्लान में 84 दिन तक रिचार्ज की 'नो टेंशन'

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Nov 26, 2024 11:13 am IST,  Updated : Nov 26, 2024 11:18 am IST

Vodafone Idea यूजर्स के लिए 84 दिन की वैलिडिटी वाला एक सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर्स को डेली महज 6 रुपये का ही खर्च आता है। इसके अलावा इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं।

Vodafone Idea Recharge Plan- India TV Hindi
Vodafone Idea Recharge Plan Image Source : FILE

Vodafone idea ने भी Airtel और Jio की तरह ही जुलाई में अपने मोबाइल रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं। देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी के यूजर्स लगातार कम हो रहे हैं। कंपनी अपने यूजर्स को नेटवर्क में बनाए रखने के लिए कई तरह के ऑफर दे रही है, जिनमें अनलिमिटेड नाइट डेटा, फ्री OTT सब्सक्रिप्शन आदि शामिल हैं। यही नहीं, Vodafone Idea जल्द ही पूरे देश में 5G सर्विस भी लॉन्च करने वाला है। रिपोर्ट की मानें तो अगले साल कंपनी अपनी 5G सेवा को मैट्रो शहरों में शुरू कर सकती है। कंपनी ने 5G का ट्रायल कई शहरों में पूरा कर लिया है।

84 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान

Vodafone Idea (Vi) के पास रिचार्ज महंगा होने के बाद भी कई ऐसे सस्ते प्लान हैं, जिनमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत लंबी वैलिडिटी मिल जाती है। कंपनी के पास 84 दिन की वैलिडिटी वाला एक सस्ता रिचार्ज प्लान है। इस प्लान के लिए यूजर्स को डेली महज 6 रुपये का खर्च आता है। वोडाफोन आइडिया का यह रिचार्ज प्लान 509 रुपये की कीमत में आता है।

इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें कुल 6GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है। इसमें यूजर्स पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को कुल 1,000 फ्री SMS का भी लाभ दिया जाता है। डेटा खत्म होने के बाद यूजर्स से 50 पैसा प्रति MB का चार्ज लिया जाएगा और लोकल मैसेज के लिए 1 रुपये और STD मैसेज के लिए 1.5 रुपये लिया जाएगा।

859 रुपये वाला प्लान

Vodafone Idea के इस प्लान के अलावा 84 दिन वाला सबसे सस्ता रिचार्ज 859 रुपये में आता है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ मिलेगा। साथ ही, यूजर्स को डेली 1.5GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का भी लाभ दिया जाएगा। वोडाफोन आइडिया अपने इस प्लान में यूजर्स को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अनलिमिटेड डेटा ऑफर करता है। साथ ही, यूजर्स को वीकेंड डेटा रोलओवर समेत कई और बेनिफिट्स दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy S23 Ultra 256GB की कीमत धड़ाम, Half Price में मिल रहा 200MP कैमरा वाला धांसू फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक