1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vi के इस प्लान में पूरे साल के लिए मिलेगा रिचार्ज, साथ में 50GB एक्स्ट्रा डेटा का भी ऑफर

Vi के इस प्लान में पूरे साल के लिए मिलेगा रिचार्ज, साथ में 50GB एक्स्ट्रा डेटा का भी ऑफर

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 10, 2024 07:10 am IST,  Updated : Jun 10, 2024 07:10 am IST

वोडाफोन आइडिया के पास भले ही यूजरबेस कम हो लेकिन कंपनी अपने ग्राहकों को शानदार प्लान्स ऑफर करती है। वीआई के पास हर एक सेगमेंट के यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान मौजूद है। आज हम आपको वीआई का 365 दिन वैलिडिटी वाला धांसू प्लान बताने जा रहे हैं।

Recharge, Recharge Plan, Vi Prepaid Plan, Vi Annual Plan, Vi Rs 3099 Plan, Vi, Vi Recharge- India TV Hindi
वीआई की लिस्ट में कई सारे दमदार रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। Image Source : फाइल फोटो

वोडाफोन आइडिया देश में तीसरे नंबर की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। वीआई के पास भले ही ग्राहक कम हो लेकिन, अपने यूजर्स के लिए धमाकेदार प्लान ऑफर करती है। अपने 21 करोड़ यूजर्स के लिए कंपनी ने लंबा चौड़ा रिचार्ज पोर्टफोलियो तैयार करके रखा है। इसमें सस्ते के साथ महंगे रिचार्ज प्लान्स को भी जोड़ा गया है। आप अपनी जरूरत के अनुसार कोई भी प्लान चुन सकते हैं। 

कई यूजर्स मंथली प्लान न कराकर एनुअल प्लान पर भी इंट्रेस्ट रखते हैं। ऐसे यूजर्स के लिए कंपनी 365 दिन वाले कई सारे दमदार प्लान भी लेकर आई है। अगर आप वीआई का सिम इस्तेमाल करते हैं तो हम आपको कंपनी का लॉन्ग वैलिडिटी वाला एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जिसमें कई सारे धमाकेदार ऑफर्स मिलते हैं। 

Vi की लिस्ट का सबसे धांसू प्लान

वीआई ने अपनी लिस्ट में लॉन्ग वैलिडिटी के लिए 3099 रुपये का एक धांसू प्लान ऐड किया है। एक बार में आपको यह थोड़ा महंगा लग सकता है लेकिन, मंथली कास्ट इसकी काफी कम है। इस प्लान में फ्री कॉलिंग, ओटीटी सब्सक्रिप्शन के साथ ढेर सारा डेटा मिलता है। 

वीआई के इस प्लान में यूजर्स को 365 दिन यानी पूरे एक साल के लिए वैलिडिटी मिलती है। आप 365 दिन तक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। वीआई अपने ग्राहकों को इस रिचार्ज प्लान में डेली 100 एसएमएस फ्री में देता है।

डेटा का जमकर उठाएं फायदा 

वीआई के 3099 रुपये वाले इस प्लान के अगर डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें 365 दिन के लिए 730GB डेटा मिलता है यानी आप हर दिन 2GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। यह रिचार्ज प्लान बिज ऑल नाइट सुविधा के साथ आता है इसलिए आप रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक फ्री में अनलिमिटेड इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि वीआई ग्राहकों को इसमें 50GB डेटा एक्स्ट्रा दे रहा है। इस तरह इस प्लान में आपको कुल 780GB डेटा मिल जाता है।

फ्री मिलेगा ओटीटी सब्सक्रिप्शन 

वीआई अपने करोड़ों यूजर्स को इस प्लान में एक और बड़ी सुविधा दे रहा है। अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करना पसंद करते हैं तो आपको यह प्लान खूब पसंद आने वाला है। इसमें आपको एक साल के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। अब आपको ओटीटी सब्सक्रिप्शन के लिए अलग से पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। अब आप एक रिचार्ज प्लान से सस्ते दाम में फ्री में लेटेस्ट मूवीज और वेबसीरीज देख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- AC की तरह कूलर से मिलेगी कूलिंग, बस इसमें लगा लें 300 रुपये वाली ये धांसू चीज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक