1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vi का बड़ा धमाका, 20 रुपये से कम कीमत का सस्ता किफायती प्लान किया लॉन्च

Vi का बड़ा धमाका, 20 रुपये से कम कीमत का सस्ता किफायती प्लान किया लॉन्च

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Apr 12, 2024 07:14 am IST,  Updated : Apr 12, 2024 08:13 am IST

अगर आप अपने स्मार्टफोन में वोडाफोन आइडिया का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। वीआई ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। खास बात यह है कि वीआई का नया प्लान 20 रुपये से भी कम कीमत में आता है।

Vodafone Idea, Vi Offre, Vi Recharge, Vi New Plan, Vi rs 19 New Plan, Vi latest Plan- India TV Hindi
वीआई ने ग्राहकों के लिए लॉन्च किया सस्ता और किफायती प्लान। Image Source : फाइल फोटो

वोडाफोन आइडिया भारत में टेलिकॉम सेक्टर की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। वीआई के पास इस समय करीब 22 करोड़ का यूजर बेस है। अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी समय समय पर नए नए ऑफर्स और नए नए प्लान्स लाती रहती है। ग्राहकों को लुभाने के लिए वीआई की तरफ से एक नया सस्ता रिचार्ज प्लान लॉन्च किया गया है। 

वीआई ने पिछले कुछ समय में अपने कई प्लान्स को अपडेट किया है और कई नए रिचार्ज प्लान्स लॉन्च किए गए हैं। कंपनी सभी तरह के प्लान्स में यूजर्स को अधिक से अधिक बेनिफिट्स देने की कोशिश कर रही है। वीआई ने अब अपने ग्राहकों के लिए 20 रुपये से कम का एक बेहतरीन प्लान पेश किया है। 

नए प्लान में मिलेगा ये फायदा

वीआई ने अपने ग्राहकों के लिए 19 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है। वीआई का नया रिचार्ज प्लान एक डेटा वाउचर है। वीआई का नया रिचार्ज प्लान एक दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। अगर इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें 1GB डेटा मिलता है। वीआई के इस प्लान में कॉलिंग या फिर एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती है। 

कंपनी ने प्लान को किया अपडेट

अगर आप वीआई के ऐसे यूजर हैं जिन्हें डेटा की अधिक जरूरत पड़ती है। अगर आपके एक्टिव प्लान का डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाता है तो वीआई का यह डेटा वाउचर आपके काफी काम आ सकता है। इसमें कंपनी अपने प्रीमियम ऐप्स का एक्सेस नहीं देती है। आपको बता दें कि इस प्लान को मार्केट में उतारने से पहले कंपनी ने अपने 49 रुपये के प्लान को अपडेट किया था। अपडेट करने के बाद ग्राहकों को 49 रुपये के प्लान में कंपनी 20GB डेटा ऑफर कर रही है। 

यह भी पढ़ें- Jio फ्री दे रहा है 2 महीने का रिचार्ज प्लान, इन यूजर्स की हो गई बल्ले-बल्ले

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक