1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp में आ रहा है काम का शॉर्टकट, कॉन्टैक्ट जोड़ना होगा पहले से आसान

WhatsApp में आ रहा है काम का शॉर्टकट, कॉन्टैक्ट जोड़ना होगा पहले से आसान

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Oct 14, 2024 06:47 am IST,  Updated : Oct 14, 2024 06:47 am IST

WhatsApp सबसे बड़ा इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। वॉट्सऐप अपने यूजर्स को सुविधाएं देने के लिए नए नए फीचर्स पर काम करती रहती है। अब कंपनी अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाने जा रही है। नया फीचर यूजर्स को कॉन्टैक्ट जोड़ने की नई सुविधा देगा।

WhatsApp new shortcut Lists for contacts, group chats, Feature, WhatsAPp new feature- India TV Hindi
वॉट्सऐप यूजर्स के लिए ला रहा है नया फीचर। Image Source : फाइल फोटो

वॉट्सऐप दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। करीब 3 बिलियन से अधिक स्मार्टफोन यूजर्स अपने फोन में इसका इस्तेमाल करते हैं। यूजर्स को नया एक्सपीरियंस और सहूलियत देने के लिए कंपनी समय समय पर नए नए अपडेट्स लाती रहती है। वॉट्सऐप की तरफ से हाल ही में कई सारे नए फीचर्स को प्लेटफॉर्म में जोड़ा गया है। अब कंपनी एक नए फीचर पर काम कर रही है। 

आपको बता दें कि वॉट्सऐप ने हाल ही में यूजर्स के  लिए नए फिल्टर्स और बैकग्राउंड फीचर रोल आउट किया है। वॉट्सऐप यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान फिल्टर्स और बैकग्राउंड को बदल सकते हैं। अब कंपनी एक और धांसू फीचर पर काम कर रही है जो यूजर्स को कॉन्टैक्ट जोड़ने में मदद करेगा। 

WABetainfo ने शेयर की जानकारी

वॉट्सऐप पर आने वाले इस नए फीचर के बारे में जानकारी कंपनी के अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट वाबेटाइंफो ने दी है। वॉबेटाइंफो के मुताबिक गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद  WhatsApp beta for Android 2.24.21.35 update से पता चलता है कि अब कंपनी जल्द ही वॉट्सऐप चैट के अंदर कॉन्टैक्ट के लिए एक शॉर्टकट ला रही है। 

WABetainfo की तरफ से अपकमिंग फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। स्क्रीनशॉट में ही चैट के अंदर कॉन्टैक्ट को जोड़ने के लिए एक शॉर्टकट बटन दिखाई दे रहा है। कंपनी इस नए फीचर को भविष्य में आने वाले नए अपडेट्स के साथ प्लेटफॉर्म पर जोड़ेगी। इस फीचर के आने से यूजर्स को कॉन्टैक्ट को  मैनेज करना बेहद आसान हो जाएगा। 

आपको बता दें कि इस फीचर के अलावा वॉट्सऐप और भी कई फीचर पर भी काम कर रहा है। हाल ही में वॉट्सऐप की तरफ से अपने यूजर्स के लिए स्टेटस में कॉन्टैक्ट मेंशन नाम का नया फीचर रोलआउट किया गया है। इस फीचर की मदद से आप किसी को भी अपने स्टेटस में मेंशन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 16 अक्टूबर को IMC में शाओमी ला रही है नया फोन, सस्ता फोन लेने वालों की हुई मौज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक