1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp Status के लिए 4 नए फीचर लॉन्च, पूरी तरह से बदल जाएगा एक्सपीरियंस

WhatsApp Status के लिए 4 नए फीचर लॉन्च, पूरी तरह से बदल जाएगा एक्सपीरियंस

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 30, 2025 03:58 pm IST,  Updated : May 30, 2025 03:58 pm IST

WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्लिकेशन है। अगर आप वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाते हैं तो बता दें कि कंपनी ने यूजर्स को नया एक्सपीरियंस देने के लिए 4 नए फीचर्स लॉन्च कर दिए हैं।

WhatsApp, WhatsApp Status, WhatsApp News, WhatsApp Update, WhatsApp Features- India TV Hindi
वॉट्सऐप करोड़ों यूजर्स को दी बड़ी राहत। Image Source : फाइल फोटो

दुनियाभर में इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए वॉट्सऐप का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। करीब 3.5 बिलियन से अधिक लोग अपने मोबाइल में वॉट्सऐप को यूज करते हैं। अपने करोड़ों ग्राहकों को की सहूलियत और सुविधा के लिए मेटा के स्वामित्व वाले इस ऐप्लिकेशन में नए-नए फीचर्स आते रहते हैं। वॉट्सऐप यूजर्स को स्टटेस का फीचर मिलता है। अब कंपनी ने इसमें बड़ा बदलाव कर दिया है। WhatsApp की तरफ से Status के लिए 4 नए फीचर लॉन्च किए गए हैं। 

आपको बता दें कि वॉट्सऐप ने पिछले कुछ समय में स्टेटस में कई सारे बड़े अपडेट किए हैं। कुछ समय पहले ही कंपनी ने Status में कॉन्टैक्ट मेंशन और स्टेटस में म्यूजिक शेयर करने की सुविधा दी थी। अगर आप भी स्टेटस लगाते हैं तो आपका एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदलने वाला है। वॉट्सऐप ने स्टेटस कस्टमाइजेशन के लिए 4 नए फीचर्स पेश किए हैं।

दिग्गज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप ने अपने ब्लॉग पोस्ट में यूजर्स को जानकारी दी कि वह स्टेटस सेक्शन के लिए चार नए फीचर्स जोड़ रहा है। इन नए फीचर्स की मदद से आप अपने आप को पहले से कहीं बेहतर ठंग से व्यक्त करने की सुविधा देते हैं। वॉट्सऐप में मिलने वाले नए फीचर्स आपको एक नया एक्सपीरिंयस देने वाले हैं। वॉट्सऐप के ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक ये फीचर्स अपकमिंग अपडेट्स में जोड़ दिए जाएंगे।

WhatsApp के 4 नए फीचर्स

  1. वॉट्सऐप यूजर्स को स्टेटस के लिए Layout फीचर मिलने वाला है जिससे वे अपने 6 फोटो को कोलॉज में बदल सकते हैं और एडिटिंग टूल की मदद से फोटोज को मैनेज कर सकते हैं।
  2. स्टेटस में आप अपना फेवरेट म्यूजिक जोड़ सकते हैं इतना ही नहीं उस गाने को म्यूजिक स्टीकर में आसानी से बदल सकते हैं।
  3. अब आप आसानी से किसी भी फोटो को स्टीकर में बदल सकते हैं और फिर उसे स्टेटस में लगा सकते हैं। अपना सही शेप देने के लिए इसे एडिट भी कर पाएंगे।
  4. अब किसी फोटो को सेलेक्ट करके अपने दोस्तों को बातचीत में इनवाइट करने के लिए Add Yours Stickers का इस्तेमाल कर पाएंगे। जैसे ही दोस्त आपको जवाब देते हैं तो वह अपने स्टेटस पर इसे शेयर कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें- 7000 रुपये से कम में लॉन्च हुए iPhone जैसे दिखने वाले दो धांसू फोन, वर्चुअल रैम का भी मिलेगा सपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक