1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp ने करा दी मौज, अब Status को कर सकेंगे Forward और Reshare

WhatsApp ने करा दी मौज, अब Status को कर सकेंगे Forward और Reshare

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 14, 2025 04:39 pm IST,  Updated : May 14, 2025 04:39 pm IST

WhatsApp दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए लगातार नए-नए फीचर्स ला रहा है। अब कंपनी एक ऐसा फीचर लाने जा रही है जो स्टेटस लवर्स की मौज कराने वाला है।

WhatsApp, WhatsApp update, WhatsApp Status, WhatsApp Status feature- India TV Hindi
वॉट्सऐप के करोड़ों यूजर्स को जल्द मिलेगा नया फीचर। Image Source : फाइल फोटो

WhatsApp इस समय दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। दुनियाभर में करीब 3.5 बिलियन से अधिक लोग वॉट्सऐप को अपने फोन पर इस्तेमाल करते हैं। इसका आसान इंटरफेस और सेफ्टी फीचर्स ने इसे लोगों का फेवरेट मैसेजिंग ऐप बना दिया है। WhatsApp अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए नए नए फीचर्स और अपडेट लाता रहता है ताकि लोगों को नया एक्सपीरियंस मिले। अब कंपनी बहुत जल्द इसके स्टेटस सेक्शन के लिए एक नया फीचर रोलआउट करने वाली है।

आपको बता दें कि WhatsApp ने कुछ समय पहले स्टेटस में म्यूजिक ऐड करने का फीचर रोलआउट किया था। अब कंपनी एक नया फीचर लाने जा रही है। अगर आप भी इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में WhatsApp Status लगाते हैं तो आपको बहुत जल्द स्टेटस को फॉरवर्ड और रीशेयर करने का ऑप्शन मिलने वाला है। वॉट्सऐप का यह नया फीचर स्टेटस लवर्स को एक नया एक्सपीरियंस देगा। WhatsApp जिस फीचर को लाने जा रहा है उसकी डिमांड यूजर्स के बीच में पिछले कई महीनों से हो रही थी।

कंपनी ने पोस्ट करके दी जानकारी 

WhatsApp के स्टेटस के फॉरवर्ड और रीशेयर करने के फीचर की जानकारी कंपनी के अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट वॉबेटाइंफो की तरफ से दी गई है। अपकमिंग फीचर अब टेस्टिंग मोड में है और इसे बीटा फॉर ऐंड्रॉयड 2.25.16.16 वर्जन में स्पॉट किया गया है। वॉट्सऐप पर आने वाले इस फीचर की जानकारी कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके दी है।

स्टेटस कंट्रोल करने के लिए होगा बटन

WABetaInfo ने वॉट्सऐप के इस नए फीचर को लेकर X पर स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इस फीचर के रोलआउट होने के बाद आप यह तय कर पाएंगे कि आपने जो स्टेटस लगाया है उसे कोई दूसरा व्यक्ति Forward और Reshare कर सकता है या नहीं। यह फीचर करोड़ों यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस देगा। अगर आपका स्टेटस किसी को पसंद आता है और कोई उसे शेयर करना चाहते है तो आसानी से उसे शेयर कर पाएगा। हालांकि यह भी आप ही तय करेंगे कि उसे रीशेयर किया जाए या नहीं। स्टेटस को कंट्रोल करने के लिए कंपनी एक टॉगल देगी।

यह भी पढ़ें- Airtel ने 365 दिन तक सिम एक्टिव रखने का कर दिया सस्ता जुगाड़, पूरे साल मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक