1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Whirlpool ने पेश किया 3D Cool टेक्नोलॉजी वाला Split AC, 1 मिनट में रूम होगा ठंडा

Whirlpool ने पेश किया 3D Cool टेक्नोलॉजी वाला Split AC, 1 मिनट में रूम होगा ठंडा

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 17, 2026 03:56 pm IST,  Updated : Feb 17, 2026 03:56 pm IST

Whirlpool ने भारत में 3D Cool टेक्नोलॉजी वाली नई एसी सीरीज पेश की है। इस एसी की खासियत ये है कि यह 1 मिनट में कमरे को ठंडा कर सकता है। इसके अलावा 56 डिग्री सेल्सियस में भी यह एसी काम करेगा।

Whirlpool Split AC- India TV Hindi
व्हर्लपूल स्प्लिट एसी Image Source : WHIRLPOOL

Whirlpool ने भारत में Split AC की नई रेंज पेश की है। सर्दियों के उतरते ही होम अप्लायंस बनाने वाली कंपनी ने अपनी ये नई 3D Cool टेक्नोलॉजी वाली एयर कंडीशनर सीरीज पेश की है। इसमें 1 टन, 1.5 टन, 2 टन और 3 टन की क्षमता वाले एसी उतारे गए हैं। ये AC नई 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आते हैं। इसमें 6th सेंस टेक्नोलॉजी समेत कई इनोवेटिव फीचर्स मिलते हैं।

Whirlpool के ये नए एसी 3D Cool Pro+ AC 2026 सीरीज में उतारे गए हैं। इन एसी में 6th सेंस पर्सनलाइज्ड कूलिंग फीचर मिलता है, जो मौसम के हिसाब से कूलिंग को बढ़ा और कम कर सकता है। कंपनी का कहना है कि इसे भारतीय मौसम के हिसाब से डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि ये एसी महज 60 सेकेंड यानी 1 मिनट में कमरे को ठंडा करने की क्षमता रखते हैं।

इस नई एसी सीरीज में फास्ट, यूनिफॉर्म कूलिंग मिलेगी। ये ज्यादा गर्म मौसम में भी बेहतर कूलिंग देगा। इसके अलावा इसमें इन-बिल्ट एयर प्यूरीफायर दिया गया है ताकि कमरे में स्वच्छ हवा मिल सके। इसके अलावा यह एसी एनर्जी एफिशिएंट होगा, जिसकी वजह से बिजली की बचत की जा सकेगी। इस नई एसी सीरीज में स्मार्ट सेंसर लगे हैं, जो टेम्परेटर, ह्यूमिडिटी, एयरफ्लो आदि को ऑटोमैटिक एडजस्ट कर सकते हैं।

क्या है 3D Cool टेक्नोलॉजी?

Whirlpool की 3D Cool टेक्नोलॉजी की मदद से गर्मी तेजी से रिमूव होती है। यह टेक्नोलॉजी कमरे में एक बराबर कूलिंग रखने की क्षमता रखती है। इसके अलावा इसमें टर्बो चिल मोड दिया गया है, जो कमरे को महज 1 मिनट में ठंडा कर सकता है। इस तकनीक से कमरे का टेम्परेचर 1 मिनट में 24 डिग्री पर आ जाता है। इसके अलावा इस एसी सीरीज में 4-वे स्विंग दिया गया है, जिसकी वजह से घर के कोने-कोने में हवा पहुंच सकता है।

कंपनी का दावा है कि बाहर का तापमान 56 डिग्री सेल्सियस होने पर भी यह एसी कमरे को ठंडा कर सकता है। इसके साथ कंपनी 5 साल की वारंटी ऑपर कर रही है। इसमें 100% कॉपर कंडंशर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इस एसी में 6-in-1 Xpand टेक्नोलॉजी दी गई है। इसकी शुरुआती कीमत 29,600 रुपये है। इस AC को ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - BSNL ने पेश किया 90 दिन वाला तगड़ा प्लान, पुराने बंद हो चुके नंबर एक्टिव करने का सस्ता जुगाड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक