Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया 32MP डुअल सेल्फी कैमरा वाला धांसू फोन, Samsung, OnePlus, Vivo के उड़े 'होश'

Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया 32MP डुअल सेल्फी कैमरा वाला धांसू फोन, Samsung, OnePlus, Vivo के उड़े 'होश'

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Jun 12, 2024 01:30 pm IST, Updated : Jun 12, 2024 01:32 pm IST

Xiaomi 14 Civi Launched in India: शाओमी ने भारत में अपना एक और धांसू स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। शाओमी का यह स्मार्टफोन 32MP डुअल सेल्फी कैमरा, 12GB RAM, 512GB स्टोरेज जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है। यह फोन मिड बजट में Samsung, OnePlus और Vivo के स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर देगा।

Xiaomi 14 Civi- India TV Hindi
Image Source : FILE Xiaomi 14 Civi

Xiaomi ने भारत में आखिरकार अपनी Civi सीरीज की एंट्री करा दी है। कंपनी ने इस सीरीज के पहले फोन को Xiaomi 14 Civi के नाम से लॉन्च किया है। चीन में इसे Xiaomi Civi 4 Pro के नाम से उतारा जा चुका है। कंपनी का यह फोन भारत में रीब्रांड करके लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन- Cruise Blue, Matcha Green और Shadow Black में लॉन्च किया गया है। यह फोन 32MP डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ आता है। दमदार कैमरा वाला यह फोन मिड बजट में Samsung, OnePlus और Vivo के स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर देगा।

Xiaomi 14 Civi के फीचर्स

Xiaomi 14 Civi में 6.55 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक की है। इस फोन के डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 मिलता है। इसके अलावा इस फोन का डिस्प्ले Dolby Vision, HDR10+ और 68 बिलियन कलर जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। इससे पहले POCO F6 इस डिस्प्ले फीचर के साथ लॉन्च हुआ है।

शाओमी का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन में 12GB RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Android 14 पर बेस्ड HyperOS के साथ आता है। फोन में 4,700mAh की बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जाएगा। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन डुअल बैंड Wi-Fi, 5G, LTE, NFC जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है।

शाओमी का यह फोन Cinematic Vision वाले ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन वाइड एंगल कैमरा, 50MP का 2x टेलीफोटो कैमरा और 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP के दो कैमरे दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इसके सभी कैमरे से 4K क्वालिटी की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

Xiaomi 14 Civi
Image Source : XIAOMI INDIAXiaomi 14 Civi

Xiaomi 14 Civi की कीमत

Xiaomi का यह मिड बजट स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 5212GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 47,999 रुपये में आता है। कंपनी इस फोन की खरीद पर 3,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर कर रही है। फोन की सेल 20 जून को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और Xiaomi के आधिकारिक ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से की जाएगी। फोन की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो गई है। प्री-बुकिंग करने वाले यूजर्स को कंपनी फ्री में Redmi Watch 3 Active ऑफर कर रही है।

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement