1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. टीवी पर YouTube देखने का बदल जाएगा अंदाज, रोलआउट हो रहा नया टीवी इंटरफेस, जानिए क्या अपडेट होगा

टीवी पर YouTube देखने का बदल जाएगा अंदाज, रोलआउट हो रहा नया टीवी इंटरफेस, जानिए क्या अपडेट होगा

 Published : Dec 15, 2025 06:42 pm IST,  Updated : Dec 15, 2025 06:42 pm IST

रीफ्रेश्ड इंटरफेस के जरिए YouTube इस बात को सुनिश्चित करना चाहता है कि बड़ी स्क्रीन पर यूट्यूब देखते हुए रिमोट के जरिए यूजर्स को बेहतरीन और आसान विजुअल एक्सपीरीएंस मिल सके।

YouTube- India TV Hindi
टीवी पर यूट्यूब Image Source : UNSPLASH

YouTube TV Interface: यूट्यूब ने अपने टीवी ऐप के लिए इंटरफेस बदलने पर काम करना शुरू कर दिया है और इस बदलाव को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इसके जरिए क्लटर यानी स्क्रीन पर टेक्स्ट या बटन की भीड़भाड़ को कम किया जा सकेगा और टीवी के रिमोट फ्रेंडली नेविगेशन में सुधार देखा जाएगा। टीवी ऐप के लिए इस रीफ्रेश्ड इंटरफेस के जरिए YouTube इस बात को सुनिश्चित करना चाहता है कि बड़ी स्क्रीन पर यूट्यूब देखते हुए रिमोट के जरिए यूजर्स को बेहतरीन और आसान विजुअल एक्सपीरीएंस मिल सके। 

अपडेटेड टीवी इंटरफेस की झलक आ चुकी

अपडेटेड टीवी इंटरफेस की झलक सबसे पहले इस साल की शुरुआत में दिखाई गई थी और अब यह Google TV स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और Apple TV जैसे डिवाइसों पर दिखने लगा है। पूरे डिजाइन को बदलने के बजाय, YouTube ने स्क्रीन को साफ-सुथरा बनाने, गैरजरूरी चीजों को कम करने और अक्सर इस्तेमाल होने वाले कंट्रोल्स को आसानी से उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित किया है। डिज़ाइन में जो कुछ नया है-वो आप यहां जान सकते हैं।

वीडियो का टाइटल देखने का अंदाज बदलेगा

सबसे पहले जो चीज आप देखेंगे, वह है वीडियो का टाइटल। मुख्य प्लेयर इंटरफेस के अंदर होने के बजाय, टाइटस को स्क्रीन के ऊपरी-लेफ्ट कोने में ले जाया गया है। अब इस पर क्लिक नहीं किया जा सकता, जो सुनने में थोड़ा सीमित लग सकता है, लेकिन इसके पीछे का विचार आसान है - वीडियो को बिना किसी अतिरिक्त ओवरले के प्रमुखता से दिखाना।

YouTube ने एक नया डिस्क्रिप्शन बटन पेश किया

इस बदलाव को बैलेंस करने के लिए YouTube ने एक नया डिस्क्रिप्शन बटन पेश किया है। इसे टैप करने पर एक अलग पैनल खुलता है जिसमें वीडियो का डिटेल, क्रिएटर की जानकारी और कमेंट्स सब कुछ एक ही जगह पर मौजूद होता है। इससे मुख्य प्लेबैक स्क्रीन साफ-सुथरी रहती है और जानकारी आसानी से उपलब्ध हो जाती है।

प्लेबैक कंट्रोल अब रिमोट-फ्रेंडली हैं-

  • सबसे बड़ा सुधार प्लेबैक कंट्रोल के सिस्टम में हुआ है। बटन अब स्क्रबर बार के नीचे तीन भागों में व्यवस्थित रूप से रखे गए हैं, जिससे टीवी रिमोट का उपयोग करते समय नेविगेशन आसान हो जाता है।
  • लेफ्ट साइड: चैनल का नाम, डिस्क्रिप्शन बटन और सब्सक्राइब करें
  • मिडिल में: पिछला वीडियो, चलाएं/रोकें और अगला वीडियो
  • राइट साइड: लाइक, डिसलाइक, कमेंट, सेव , क्लोज्ड कैप्शन और सेटिंग्स
  • यह लेआउट पारंपरिक स्ट्रीमिंग ऐप्स के लिए ज्यादा फेवरेबल लगता है और वीडियो देखते समय बार-बार मेनू बदलने की जरूरत को कम करता है।

एक और छोटा बदलाव हमेशा दिखाई देने वाला सब्स्क्राइब बटन है। यह अब स्क्रीन पर बना रहता है और कंटेंट के मुताबिक बदलता रहता है। आप में से कुछ लोगों को कंटेट के आधार पर अतिरिक्त सुविधाएं भी दिखाई दे सकती हैं। लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीम में मल्टीव्यू ऑप्शन दिखाई दे सकता है, जबकि YouTube प्रीमियम और YouTube म्यूजिक सब्सक्राइबर बेहतर विजुअल कस्टमाइजेशन के लिए डिस्प्ले मोड सेटिंग ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Google End of Year Sale में गूगल पिक्सल 10 सीरीज और एसेसरीज पर मिल रहा धांसू डिस्काउंट, जल्दी से लपक लें मौका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक