1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. फेसबुक प्रोफाइल से अनचाहे लोगों को कैसे रखें दूर, जानिए

फेसबुक प्रोफाइल से अनचाहे लोगों को कैसे रखें दूर, जानिए

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : Nov 01, 2015 02:44 pm IST,  Updated : Nov 01, 2015 03:00 pm IST

क्या आपको पता है कि फेसबुक पर हमारी गतिविधियों के बारे में कोई भी बेहद आसानी से जान सकता है? हमारी निजी जानकारियां इंटरनेट पर जासूसी करने वालों से सुरक्षित नहीं है। खासतौर से फेसबुक

छिपकर फेसबुक प्रोफाइल...- India TV Hindi
छिपकर फेसबुक प्रोफाइल देखने वालों को कैसे करें ब्लॉक

क्या आपको पता है कि फेसबुक पर हमारी गतिविधियों के बारे में कोई भी बेहद आसानी से जान सकता है? हमारी निजी जानकारियां इंटरनेट पर जासूसी करने वालों से सुरक्षित नहीं है। खासतौर से फेसबुक पर (Facebook) हम जो जानकारियां सबमिट करते हैं, उन्हें चोरी-छिपे बेहद आसानी से देखा जा सकता है। यदि आपको फेसबुक की कुछ ट्रिक्स मालूम हों, तो आप इस खतरे को टाल भी सकते हैं।

फेसबुक प्रोफाइल बनाते वक्त हम सबमिट करते हैं अपनी बहुत-सी जानकारियां

आमतौर पर लोग फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट का इस्तेमाल फोटो शेयरिंग, लाइक, कॉमेंट, वीडियो अपलोड करने के लिए करते है। आप अन्य लोगों द्वारा शेयर की गई फोटो, वीडियो पर Like या Comment भी करते हैं। इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को ज्वाइन करने से पहले आप प्रोफाइल बनाते हैं और इस प्रक्रिया के दौरान ही आप अपनी तमाम जानकारियां भी उपलब्ध कराते हैं। हालांकि हमें यह मालूम नहीं होता कि हमारी इन्हीं जानकारियों को कोई अनजान व्यक्ति चुरा भी सकता है।

कैसे होती है फेसबुक प्रोफाइल की जासूसी

आपकी दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनियां आपको ऐड भेजती हैं और अगर आपने मोबाइल नंबर शेयर किया हुआ है तो आपको फोन भी करती हैं। इसी तरह कई कंपनियां आपकी जानकारी हासिल कर आपको अपने प्रोडक्ट के लिए ऐड भेजती है। यदि आप जागरूक हों, तो ऐसी ऐड ट्रैकिंग से बाहर निकलना बेहद आसान है।

आगे हम आपको ऐसे 8 स्टेप्स बताएंगे, जिनके जरिए आप अपनी फेसबुक प्रोफाइल की जासूसी करने वाले लोगों औऱ कंपनियों को ब्लॉक कर सकते हैं:

1. अपने फेसबुक प्रोफाइल पेज के बाईं ओर ऊपर की तरफ डाउन ऐरो पर क्लिक कर Settings पर क्लिक करें।

2. Settings में दाईं ओर लिस्ट में Ads पर क्लिक करें

3. इसके बाद इसमें देखें कि आप किस-किस के साथ अपनी इंफॉर्मेशन शेयर कर रहें हैं।

4. यहां पर No One पर क्लिक करके Save Changes पर क्लिक कर दें।

5. अब अपने Home page पर वापस आएं और दाईं ओर ऊपर की तरफ Lock menu पर जाएं।

6. यहां पर बाईं ओर Apps पर क्लिक करें।

7. यहां दिख रहे Apps आपको Follow कर रहे हैं।

8. एक-एक पर जाकर आप उसे Edit या Delete कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक